एक्सप्लोरर

MP Election: 'कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में थी तब डकैती और...' सीएम शिवराज ने इस बात के लिए विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

MP Election News: सीएम शिवराज ने लहार में कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ नाम से गठबंधन बनाया है. वे डेंगू और मलेरिया कहकर सनातन धर्म का अपमान करते हैं.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रचार के दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया. सीएम शिवराज ने नवरात्रि त्योहार के पहले दिन मां पीतांबरा शक्ति पीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दतिया, दिमनी और लहार विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित किया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लहार में कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ नाम से गठबंधन बनाया है. वे (इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेता) डेंगू और मलेरिया कहकर सनातन धर्म का अपमान करते हैं और इसे खत्म करने की बात करते हैं. लेकिन जो लोग सनातन को नष्ट करना चाहते हैं वे खुद ही धूल में मिल जाएंगे.’ दतिया में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पक्ष में एक रैली को संबोधित करते हुए चौहान ने आरोप लगाया, ‘जहां भी कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां विनाश और तबाही होती है.’

'कांग्रेस के समय में डकैती और सामूहिक हत्याएं होती थीं'
मध्य प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में सत्ता में थी तब डकैती और सामूहिक हत्याएं होती थीं, लेकिन उन्होंने फैसला किया कि केवल एक ही बचेगा, या तो डकैत या शिवराज सिंह चौहान, और समस्या समाप्त हो गई. शिवराज सिंह चौहान इन दिनों दिमनी में बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लिए प्रचार करने उतरे है.

'आचार संहिता का उल्लंघन बताया'
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने लाडली लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के खातों में पैसा स्थानांतरित किए जाने की बात कही तो विपक्षी दल कांग्रेस ने शिकायत की और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया. उन्होंने कहा कि मैं अब यह धन खुलेआम स्थानांतरित करूंगा, गुप्त रूप से नहीं.’’ मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनावों में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बीजेपी ने केवल सात सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 26 सीटें मिलीं. राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा में इस क्षेत्र से 34 सीटें हैं.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: पीएम मोदी की ‘लोकप्रियता’ के दम पर चंबल-ग्वालियर सीट जीतने की आस में बीजेपी, जानें वोटरों के क्या हैं विचार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget