एक्सप्लोरर

मंदसौर में गंदगी के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पर भड़के लोग, विरोध के बाद हुआ एक्शन

Ganpati Visarjan 2024: इंद्रगढ़ जलाशय के बजाय रेवा नदी की पुलिया पर विसर्जित करने का वीडियो वायरल हो गया. 12 सेकंड का क्लिप वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया.

Ganesh Visarjan 2024: मंदसौर में नगर परिषद भानपुरा की बड़ी लापरवाही सामने आयी है. गणेश प्रतिमाओं को गंदगी वाले स्थान पर विसर्जित करने का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया.

लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारी दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. हंगामा बढ़ता देख मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नगर परिषद के दोषी कर्मचारी को निलंबित कर दिया है. हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने बताया कि भानपुरा थाने में शांति समिति की बैठक हुई थी. बैठक में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए जगह को चिह्नित कर लिया गया था.

बस स्टैंड के पास नगर परिषद पंडाल लगायेगी. पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को रखा जाएगा. नगर परिषद के कर्मचारी गणेश प्रतिमाओं विसर्जन इंद्रगढ़ जलाशय में करेंगे. लोगों ने सर्वानुमति से गणेश की प्रतिमाओं को पंडाल में रख दिया. इंद्रगढ़ जलाशय के बजाय रेवा नदी की पुलिया पर विसर्जित करने का वीडियो वायरल हो गया. 12 सेकंड का क्लिप वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया.

वीडियो वायरल होने के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

लोग नगर परिषद की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे. प्रदर्शनकारी लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. भानपुरा तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया. वीडियो में दिख रहे ट्रैक्टर चालक संजय पंचोली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. ट्रैक्टर चालक पर निलंबन की कार्रवाई के बावजूद हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था.


मंदसौर में गंदगी के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित करने पर भड़के लोग, विरोध के बाद हुआ एक्शन

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लिया कड़ा एक्शन

हिंदूवादी संगठनों के नेता अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग करने लगे. हंगामा बढ़ता देख नगर परिषद भानपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहम्मद अशरफ ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. उनका कहना है कि दोषी पाये जाने पर आगे भी कार्रवाई की जायेगी. आरोप है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रेवा नदी की पुलिया पर गंदगी में किया गया. 

ये भी पढ़ें-

भोपाल रेप केस को लेकर जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा, 'बेटियों की सुरक्षा में...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget