एक्सप्लोरर

MP Today Weather: मध्य प्रदेश से आज होगी मॉनसून की विदाई, जानिए सर्दी कब से दिखाएगी अपना असर

MP Weather: मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुरसहित प्रदेश के 43 जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है, जबकि जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 9 जिलों से भी आज मानसून की विदाई हो जाएगी.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में आज मानसून की विदाई हो रही है. पांच साल बाद समय से पहले मानसून मध्य प्रदेश से विदा हो रहा है. इससे पहले 2018 में 4 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हुई थी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून मध्य प्रदेश से विदा हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 43 जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है, जबकि शेष बचे 9 जिलों से आज मानसून की रवानगी हो जाएगी. 

इन जिलों से पहले हुई विदाई
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर सहित प्रदेश के 43 जिलों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है, जबकि जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 9 जिलों से भी आज मानसून की विदाई हो जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई के साथ ही अब तापमान में भी गिरावट दर्ज होना शुरु हो जाएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि, 15 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट होगी. 15 अक्टूबर के बाद से सर्दी अपना असर दिखाने लगेगी.

रात में बढ़ी ठंड 
वहीं रात में हवाओं के चलते ठंड का एहसास होने लगा है. इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि, सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा. इससे प्रदेश में कुछ नमी आ सकती है. इसके प्रभाव से कहीं-कहीं मध्य प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं. इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. जबकि, प्रदेश में तीखी धूप ने शनिवार को लोगों को परेशान किया.

वहीं ग्वालियर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान से 37.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दमोह में 37.2, भोपाल में 34.7, नर्मदापुरम में 35.2, इंदौर में 33.5, जबलपुर में 34.7, खजुराहो में 36, सागर में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. मानसून की वापसी के साथ ही अब रात के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड होने लगी है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'सत्ता पाने के लिए झूठे वादे करने का राहुल गांधी का मॉडल हुआ विफल', अनुराग ठाकुर ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget