एक्सप्लोरर

Tomato Flu: उज्जैन संभाग के कई जिलों में बच्चों में टोमैटो फ्लू का प्रसार, जानिए- लक्षण और बचाव के तरीके

एमपी में बच्चों में टोमैटो फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. विशेषज्ञ के अनुसार टोमैटो फ्लू की वजह से बच्चों को बुखार, लार निकलना, शरीर पर लाल धब्बे हो जाना आदि लक्षण प्रमुख रूप से देखे जाते हैं.

MP Tomato Flu News: मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर कम होते ही बच्चों में टोमैटो फ्लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. यदि समय रहते इस फ्लू का उचित उपाय नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर भी हो सकती है. वर्तमान में टोमैटो फ्लू 10 साल से कम उम्र के बच्चों में तेजी से फैल रहा है. उज्जैन (Ujjain) संभाग के अधिकांश जिलों में टोमैटो फ्लू ने छोटे बच्चों को अपनी जद में ले लिया है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रवि राठौर के मुताबिक टोमैटो फ्लू की वजह से बच्चों को बुखार, लार निकलना, शरीर पर लाल धब्बे हो जाना आदि लक्षण प्रमुख रूप से देखे जाते हैं.

10 दिनों में होता है ठीक
इस फ्लू का असर लगभग 10 दिनों तक रहता है. ऐसी स्थिति में अभिभावकों को छोटे बच्चों के प्रति काफी सतर्क रहने की जरूरत है. बच्चों में टोमैटो फ्लू की वजह से खानपान में कमी आना, कमजोरी लगना प्रमुख रूप से ये असर देखने को मिलता है. डॉ राठौर के मुताबिक यदि बच्चों में टोमैटो फ्लू के लक्षण देखे जाते हैं तो सबसे पहले अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्हें शिशु रोग विशेषज्ञ की मदद लेकर ठीक ढंग से उपचार करने की आवश्यकता है. ऐसी स्थिति में 10 दिनों के भीतर बच्चा पूरी तरह ठीक होकर पुनः सामान्य हो जाएगा. 

हर 10 घंटे में क्षमता अनुसार बुखार की दवा
डॉक्टर के मुताबिक वैसे तो टोमैटो फ्लू होने पर लक्षण के अनुसार दवाएं दी जाती हैं, मगर सामान्यतः बुखार आने पर हर 10 घंटे में एक बार बुखार उतारने के लिए पैरासिटामॉल बच्चों की क्षमता के अनुसार दी जाती है. इसके अतिरिक्त एंटीबॉयोटिक और अन्य दवाओं के माध्यम से टोमैटो वायरस को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है. 

एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है फ्लू 
टोमैटो फ्लू एक दूसरे के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है. डाक्टर रवि राठौर के मुताबिक यदि बच्चों में टोमैटो फ्लू के लक्षण पाए जाए तो उन्हें दूसरे बच्चों से अलग रखना चाहिए. इसके अलावा स्कूल भेजने की गलती भी अभिभावकों को नहीं करना चाहिए. टोमैटो फ्लू 2 से 3 दिनों में एक बच्चे से दूसरे बच्चे में फैल कर अपना असर दिखाने लग जाता है. उन्होंने बताया कि बुखार से पीड़ित 100 बच्चों में से 5 में टोमैटो फ्लू के लक्षण देखे जा रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ्लू कितनी तेजी से फैल रहा है. 

यह भी पढ़ें:-
MP News: बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget