एक्सप्लोरर

गुना में गाय के बछड़े को बचाने कुंए में उतरे 6 में से 5 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

MP News: मध्यप्रदेश के गुना के गांव में बछड़े को बचाने कुएं में उतरे 6 में से 5 लोगों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई, जबकि एक शख्स बाहर आने में सफल रहा.

MP News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में मंगलवार को एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे पांच लोगों की संदिग्ध जहरीली गैस से मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना धरनावदा गांव की है जहां 6 व्यक्ति एक बछड़े को बचाने के लिए कुएं में उतरे थे. सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवेज का ऐलान किया है.

गुना कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया कि घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई. उन्होंने कहा, 'प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बछड़े को बचाने के लिए छह लोग कुएं में उतरे थे. उनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में बचा लिया गया और उन्हें गुना जिला अस्पताल ले जाया गया. छह में से केवल एक व्यक्ति ही सुरक्षित बाहर निकल पाया.

मौत संदिग्ध रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से हुई

कलेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों की मौत संदिग्ध रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से हुई. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि कुएं में करीब 12 फुट पानी है जिसकी वजह से गेल की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) इकाई, राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDRF) और विभिन्न एजेंसियों के दलों से बचाव अभियान में दिक्कतें आयीं.

पुलिस गेल की CISF इकाई, SDERF की टीम कुएं में उतरे लोगों को निकालने में लगी है. कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, और एसपी अंकित सोनी भी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कलेक्टर की गाड़ी घेर ली.

क्या है कार्बन मोनोऑक्साइड गैस?

बता दें, कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) एक रंगहीन और गंधहीन जहरीली गैस है जिसका उपयोग रासायनिक और धातु उद्योग में किया जाता है. यह रक्त में ऑक्सीजन की जगह ले लेती है, जिससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है. इस गैस में कोई गंध, स्वाद या रंग नहीं होता, जो इसे खतरनाक बनाती है क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget