एक्सप्लोरर

Indore New: दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे सीएम शिवराज, मंत्री को श्रद्धांजलि देकर पीएम मोदी से की ये खास अपील

Usha Thakur: सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरूवार की देर शाम इंदौर पहुंचे. वहां वे प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर के घर भी गए. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की.

MP News: इंदौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार देर शाम पहुंचे. वहां वे प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर घर मिलने पहुचें. इंदौर में सीएम ने मीडिया से बात की. सीएम ने देश के युवाओं के लिए कहा कि स्टार्टअप के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं.

पीएम से किया आग्रह
दरअसल, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सीधे गुरूवार शाम इंदौर पहुंचे. वहां पहले प्रदेश सरकार की मंत्री उषा ठाकुर के घर पहुंचे. जहां उन्होंने मंत्री ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की. जिसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात हुई है. उसमें हमनें इंदौर में बने एशिया के सबसे बड़े बायोगैस प्लांट पर बात की जो तैयार हो चुका है. जहां कचरे से बायोगैस बनाया जा रहा है. इस प्लांट का वर्चुअली लोकार्पण करने का पीएम से आग्रह किया है.

पर्यावरण के लिए प्रयास
कचरे से सीएनजी गैस बनाने का प्लांट बनकर तैयार हो गया है. पर्यावरण बचाने के लिए इंदौर का ये एक अद्भुत प्रयास है. सीएनजी गैस का उपयोग सिटी बस में किया जाएगा. वहीं केन और बेतवा नदी के प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी गई है. करीब 44 हजार करोड़ इस प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे. एमपी और यूपी के बुंदेलखंड की जनता की तकदीर और बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी. 

प्राकृतिक खेती
पीएम से एमपी के संबंध में कई विषयों पर चर्चा हुई है. यूपी में गंगा किनारे खेती की तर्ज पर एमपी में नर्मदा नदी के किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेंगे. एमपी में प्राकृतिक खेती के लिए रकबा बने और बड़े इसके लिए अभियान शुरू किया जाएगा. जिसके लिए मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ मैंने चर्चा भी की है. जिन मंत्रियों के पास खेती की जमीन है कम से कम उस जमीन के एक चौथाई में प्राकृतिक खेती करें

युवाओं पर कही ये बात 
वहीं युवाओं को लेकर कहा कि एमपी में स्टार्टअप के क्षेत्र में युवा बेहतर काम कर रहे हैं. उज्जैन महाकाल मंदिर के परिसर में विस्तार में काम चल रहा है. पहला चरण पूरा होने में लगभग दो महीने का समय लगेगा. पीएम से निवेदन किया है कि पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद उसका लोकार्पण करने का समय हमें दें. जिसके बाद एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम इन्दौर से भोपाल के लिए रवाना हुए.

ये भी पढ़ें-

Bhopal News: भोपाल के इस विश्वविद्यालय से हिंदी में सकेंगे पढ़ डॉक्टरी, पुस्तकों को तैयार करने का काम शुरू

Indore News: अपनी मांगों को लेकर आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ कार्यालय पर की नारेबाजी, सरकार को दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget