एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी नेता ने ठोकी विधानसभा टिकट की दावेदारी, पीएम मोदी की उम्र का दिया हवाला, जानें- पूरा मामला

बीजेपी ओबीसी आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव जैसा हाल हुआ, ऐसा हाल मध्य प्रदेश में नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि पांचवी शिवराज सिंह राज्य के सीएम बनेंगे.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कद्दावर बीजेपी (BJP) नेता गौरीशंकर बिसेन (Gaurishankar Bisen) ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से एक साल आठ महीने तेरह दिन का छोटा बताते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी की है. बिसेन ने जबलपुर (Jabalpur) में पत्रकारों से चर्चा में अपनी और प्रधानमंत्री मोदी की जन्म तारीख भी बताई. उन्होंने यह भी कहा है कि,"कहीं भी नहीं लिखा है कि 62 साल की उम्र में कोई चुनाव नहीं लड़ सकता."

यहां बता दे कि बीजेपी में अधिक उम्र के नेताओं को चुनाव में टिकट न देने का रिवाज है.पार्टी में जब से नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी बड़े फैसले लेने लगी,तब से कई बुजुर्ग नेताओं की टिकिट अधिक उम्र का हवाला देकर काट दी गई.मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले टिकिट वितरण पर उम्र को लेकर पूछे सवाल पर प्रदेश के पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने यह बड़ा बयान दिया.

प्रधानमंत्री की जन्म तारीख बताकर एमपी बीजेपी के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन ने ठोंकी विधानसभा टिकिट की दावेदारी.@GauriShankarMP@ABPNews @BJP4India @BJP4MP @ChouhanShivraj @vdsharmabjp @brajeshabpnews pic.twitter.com/hPvIzZhiEd

— AJAY TRIPATHI (ABP NEWS) (@ajay_media) May 14, 2023

">

कहीं भी नहीं लिखा है कि 62 की उम्र में नहीं लड़ सकते चुनाव- बिसेन

जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ओबीसी आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने खुद के चुनाव लड़ने पर कहा है कि, वे पीएम मोदी से 1 साल 8 महीने 13 दिन छोटे है. उन्होंने बकायदा अपनी जन्मतिथि से लेकर उम्र के साल, महीनों और दिनों तक का खुलासा किया. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वे शारीरिक रूप से किसी भी तरह से खुद को कमजोर नहीं मानते. बिसेन ने यह भी कहा कि कहीं भी नहीं लिखा है कि 62 साल की उम्र में कोई चुनाव नहीं लड़ सकता. लेकिन अब युवाओं और मौका मिलना चाहिए.

कांग्रेस है झूठ का पुलिंदा- बिसेन

कर्नाटक के चुनाव परिणाम को लेकर बिसेन ने कहा है कि वहां जैसा मध्य प्रदेश का हाल नहीं होगा. उन्होंने अबकी बार- पांचवी बार, फिर से शिवराज सरकार का नारा भी बुलंद किया. बिसेन ने किसान कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि किसानों की कर्ज माफी कांग्रेस को भारी पड़ेगी. गौरीशंकर बिसेन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने कुनबे को नहीं संभाल पा रही है. कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है और हम सत्य के पुजारी हैं. इस दौरान जहां उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को उपलब्धि करार दिया तो वही कांग्रेस पर चौतरफा हमला भी बोला.

ये भी पढ़ें: MP News: सीएम शिवराज बोले- अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, ऐसे घर बैठे होंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget