एक्सप्लोरर

'अटल बिहारी ने गठबंधन सरकार सफलतापूर्वक चलाई थी, अब PM मोदी...' कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

PM Modi Oath Ceremony: मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि जब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने गठबंधन सरकार सफलता पूर्वक चलाई है तो पीएम मोदी भी तीसरी बार सफलतापूर्वक चलाएंगे.

PM Modi Swearing-In Ceremony: मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गठबंधन सरकार के लिए अटल बिहारी वाजपेयी को श्रेय दिया है उन्होंने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने गठबंधन सरकार सफलतापूर्वक चलाई थी उसके बाद जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया लेकिन गठबंधन की सरकार तो तब भी थी. तब पार्टी का स्पष्ट बहुमत था अब 2 बार से पीएम मोदी सरकार चला रहे हैं और तीसरी बार भी गठबंधन की सरकार सफलतापूर्वक चलाएंगे.

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला इसका नतीजा यह रहा कि अब भारतीय जनता पार्टी एनडीए के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बना रही है. अबकी बार 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी 250 के आंकड़े को छू भी नहीं सकी. ऐसे में अब कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान चर्चा में है.

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भी बोले विजयवर्गीय 
वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवारलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का आर्शीवाद दिया है इससे हम सब गौरानवित है. वहीं जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी के नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री पद का ऑफर दिए जाने के दावे पर जब कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया तो उन्होंने इसपर जवाब देने से मना कर दिया.

इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया इंडिया गठबंधन कह रहा है कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में नहीं बुलाया गया है. इसपर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये तो अपरिपक्वता राजनीति की विपक्ष में इस बार प्रकार है कि कभी-कभी शर्म भी आती है. 

विजयवर्गीय ने अटल बिहारी वाजपेयी को दिया श्रेय
आपको बता दें कि लोकसभा के नतीजे आने के बाद में पार्टी के नेताओं के अलग-अलग बयान दिख रहे हैं इनमें से कुछ लोग पीएम मोदी का नाम लेने से बचते भी नजर आ रहे हैं. इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की सफलतापूर्वक अगर गठबंधन की सरकार चलाने का श्रेय किसी को जाता है तो वह अटल बिहारी वाजपेयी है.

अटल बिहारी वाजपेयी ने सफलतापूर्वक गठबंधन की सरकार चलाई थी अटल बिहारी सरकार के बाद जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिया. हालांकि गठबंधन की सरकार तो उस समय भी थी पर पार्टी का उसमें स्पष्ट बहुमत था. इस बार संख्या जरूर कम है लेकिन गठबंधन की सरकार इस बार भी बढ़िया चलेगी. पीएम मोदी ने दो पारी बहुत अच्छे तरीके से खेली है और तीसरी पारी भी बहुत बढ़िया खेलेंगे.

यह भी पढ़ें: मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होंगे मध्य प्रदेश के ये सांसद, इनको पहुंचा फोन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget