एक्सप्लोरर

Jabalpur: बाकी सब बकवास, प्यास तो मिट्टी के मटके ही बुझाते हैं! वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं ये फायदे

क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में भी मिट्टी के घड़े का काफी महत्व बताया गया है? मिट्टी का घड़ा केवल बेहतर स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि जीवन की खुशहाली के लिए भी अहमियत रखता है.

गर्मी में सूखे कंठ को तर करने के लिए मटकों की पूछ परख बढ़ गई है. कोरोना काल में दो साल धंधा मंदा रहने के बाद मिट्टी का मटका बिक्रेता इस साल खुश हैं. जबलपुर के गढ़ा इलाके में सड़क किनारे मटकों का बाजार गुलजार है. मिट्टे के मटके को खरीदने लोग पहुंच रहे हैं. आधुनिक होने के बावजूद लोग घरों में मिट्टी का घड़ा जरूर रखते हैं. गर्मी के चार महीनों में घड़े का इस्तेमाल किया जाता है. मटके का पानी ना केवल कुदरती रूप से ठंडा रहता है बल्कि स्वास्थ्य के नजरिए से भी मुफीद होता है. गढ़ा इलाके में गोविंद चक्रवर्ती पीढ़ियों से मिट्टी के मटके, सुराही, बर्तन, हवन कुंड बेचते आ रहे हैं. उनका कहना है कि इस साल व्यापार बहुत अच्छा है. मार्च के महीनें में ही गर्मी की दस्तक ने मटकों की मांग बढ़ा दी है. लोग अभी से मटका खरीदने लगे हैं. पुराने डिजाइन का मटका के साथ नल वाले मटके भी खूब बिक रहे हैं.

आधुनिकता के बावजूद मटकों की मांग बरकरार

लक्जरी कार में मिट्टी का मटका खरीदने पहुंची शैलजा खरे का कहना है कि मटके के पानी की बात फ्रिज और वाटर कूलर से बिल्कुल अलग है. इसलिए हर साल नया मटका खरीदती हैं. डी के श्रीवास्तव ने भी नल लगा मटका खरीदा. उनका कहना है कि स्वच्छता के हिसाब से मटका बेहतर होता है. बच्चे भी मटके का पानी आसानी से निकाल लेते हैं. क्या आप जानते हैं कि मिट्टी का घड़ा केवल बेहतर स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि जीवन की खुशहाली के लिए भी अहमियत रखता है? जी हां, मिट्टी का एक घड़ा या आम बोलचाल की भाषा में मटका भी जीवन में गुडलक ला सकता है. कुछ उपाय करने से ना केवल आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी मटके के कई फायदे बताए गए हैं. आपको मिट्टी के घड़े से जुड़े उपायों की जानकारी दी जा रही है. उपाय को अपनाकर आप जिंदगी को खुशहाल और तनाव मुक्त बना सकते हैं.

Dewas News: कैसे कम होगा प्रदूषण? डीजल के बढ़े भाव तो शुरू कर दिया नकली यूरिया का प्लांट, जानें- पूरा मामला

मिट्टी के घड़े से जुड़ी खास बातें

1. हमेशा भरकर रखें घड़ा

इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी का घड़ा घर में कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए बल्कि हमेशा भर कर रखें. मिट्टी की सुराही और घड़े में हमेशा पानी भरा हुआ होना चाहिए. कहते हैं कि अगर आपको किसी वजह से सुराही न मिले तो मिट्टी का छोटा घड़ा रखना भी फायदेमंद होता है.

 2. उत्तर दिशा में घड़ा रखें

वास्तु शास्त्र में भी मिट्टी के घड़े का काफी महत्व बताया गया है. वास्तु के मुताबिक घर में मिट्टी का घड़ा या सुराही उत्तर दिशा में रखा जाए तो उत्तम फल देता है. कहते हैं उत्तर दिशा जल के देवता यानि वरुण देव की दिशा होती है, इसीलिए इस दिशा में घड़ा रखने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है. 

3. मानसिक तनाव होता है दूर

कहते हैं अगर मिट्टी के घड़े से किसी भी पौधे में पानी दिया जाए तो व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्ति पा लेता है. यानि मानसिक तनाव को कम करने में भी मिट्टा का घड़ा अहम भूमिका निभाता है. 

4. आर्थिक परेशानियां भी होती हैं दूर

मिट्टी का घड़ा आर्थिक परेशानियों को भी दूर करता है. कहते हैं पानी से भरे हुए घड़े के आगे दीपक जलाने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती. घर में बरकत और धन की स्थिरता की खातिर पानी से भरे मटके के सामने दीया जलाना चाहिए.

5. रिश्तों में बरकरार रखता है प्यार

घर में सजावट के तौर पर अगर छोटी-छोटी मटकियां रखी जाएं तो परिवार के सदस्यों में खुशी और प्यार बना रहता है. 

मध्य प्रदेश में पहले से ज्यादा प्रभावी होगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, अब जनता के सुझावों को मिलेगी तरजीह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget