एक्सप्लोरर

MP Doctors Protest: डाक्टरों की हड़ताल पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, बिना परमिशन स्ट्राइक पर नहीं जा सकते स्वास्थ्यकर्मी

MP Doctors Protest: मध्य प्रदेश में डॉक्टर्स की हड़ताल को जबलपुर कोर्ट ने अवैध करार दिया है. इसके लिए इंदर जीत कुंवर पाल सिंह (शेरू) ने याचिका दायर की थी. 

MP Doctors Strike: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी डाक्टरों अपनी हड़ताल को अवैध बताया है. हाईकोर्ट ने डॉक्टरों से अपनी हड़ताल तत्काल खत्म करने के आदेश दिए है. एक जनहित याचिका पर अर्जेंट हियरिंग करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए यह भी निर्देश दिए है कि बिना परमिशन के कोई भी डाक्टर हड़ताल पर नहीं जाएगा.

बीजेपी की पूर्व पार्षद इंदरजीत कौर ने आज से शुरू हुई डॉक्टरों की हड़ताल को खत्म करवाने की अपील करते हुए मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी.याचिका में हड़ताल को अवैध करार देने की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता संजय अग्रवाल, राहुल गुप्ता और नीरजा अग्रवाल ने की पैरवी करते कोर्ट को बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल से प्रदेश की चिकित्सा सेवा चरमरा जाएगी. यह अत्यावश्यक सेवा कहलाती है और इससे जुड़े लोग हड़ताल नहीं कर सकते है. याचिकाकर्ता के तथ्यों को सुनते हुए कोर्ट ने हड़ताल को अवैध करार देते हुए डॉक्टरों को तुरंत काम पर लौटने के निर्देश दिए है. मुख्य न्यायधीश जस्टिस रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की युगल पीठ ने कहा है कि डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी दिक्कतें होती है. लिहाजा डॉक्टर आखिरी मरीज का भी इलाज सुनिश्चित करें.

बता दें,अपनी तीन सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेश के 16 हजार डॉक्टरों ने आंदोलन की शुरुआत की है. मध्य प्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ के संयोजक डॉ. राकेश मालीवीय के अनुसार प्रदेश के 16 हजार डॉक्टर उनके साथ हैं. उनके इस आंदोलन में चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास विभाग के डॉक्टर सहयोग कर रहे हैं. डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए परेशान हो रहे हैं. मरीजों को पर्याप्त इलाज मुहैया नहीं हो पा रहा है. हालांकि सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निजी मेडिकल कॉलेजों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं. 

एक मई से शुरू हुआ आंदोलन

यहां बता दें सरकारी डॉक्टरों ने अपने आंदोलन की शुरुआत एक मई से की थी. आंदोलन के पहले दिन डॉक्टरों ने काटी बांधकर मरीजों का इलाज किया था, जबकि दो मई को डॉक्टरों ने दो घंटे तक काम नहीं किया. इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर आज बुधवार से डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. 

बैठक में नहीं निकला था हल

प्रदेश के चिकित्सीय महासंघ के मुख्य संयोजक डॉ. राकेश मालवीय के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल से पूर्व बीती शाम को ही प्रदेश के उच्च चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग के साथ बैठक हुई, लेकिन यह बेनतीजा ही साबित हुई. अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चिकित्सक महासंघ द्वारा फरवरी महीने में भी हड़ताल की गई थी. हालांकि,उनकी यह हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद पहले ही दिन समाप्त हो गई थी. चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान व उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी थी. मांगें पूरी न होने पर एक बार फिर चिकित्सक महासंघ ने 3 मई से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था.

डॉक्टरों ने मुख्य तौर पर पुरानी पेंशन योजना,केंद्र के समान डीएसीपी (समयबद्ध पदोन्नति) और चिकित्सा क्षेत्र में दूसरे क्षेत्र के अधिकारियों की पदस्थापना न करने की मांग उठाई है. डॉक्टर का कहना था कि इस बार आश्वासन से काम नहीं चलेगा. सरकार को ठोस कदम उठाएगी,तभी आंदोलन रोका जाएगा.

यह भी पढ़ें: MP Politics: बजरंग दल पर बैन की बात से भड़के CM शिवराज, बोले- 'कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget