एक्सप्लोरर

MP News: जबलपुर के हनुमान मंदिर में हुई चोरी, दानपेटी की रकम उड़ा ले गई बाप-बेटे की जोड़ी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं. अब शहर के एक हनुमान मंदिर में बाप-बेटे की जोड़ी दान पेटी की रकम चोरी करके फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त हो गई है.

Jabalpur Robbery: मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में चोरों ने भगवान के घर यानी मंदिर को भी नहीं बख्शा. पिता-पुत्र चोर की जोड़ी ने रांझी थाना अंतर्गत सर्रापीपल स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) का ताला तोड़कर दान पेटी से चोरी कर ली. आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें तीन चोर लोहे की छड़ की मदद से मंदिर की दान पेटी तोड़कर पैसे चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों की पहचान की गई.

फिलहाल रांझी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. रांझी टीआई सहदेव साहू के मुताबिक रविवार की दरमियानी रात तीन चोर रांझी के सर्रापीपल स्थित हनुमान मंदिर में चोरी करने के लिए दाखिल हुए. चोरों ने रॉड की मदद से दानपेटी का ताला तोड़कर पेटी में श्रद्धालुओं की दान की गई रकम लेकर रफूचक्कर हो गए.

दान पेटी की रकम उड़ा ले गए चोर
सोमवार की सुबह श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर दंग रह गए. यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते मंदिर में श्रद्धालु भक्तों का जमावड़ा लग गया और इस बात की सूचना रांझी पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और मंदिर प्रशासन के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो गेट का ताला और दानपेटी टूटी हुई थी. इसमें से दान के रुपए गायब थे.

मंदिर में चोरी की घटनाएं आम, पकड़ में नहीं आते चोर
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली है. टीआई सहदेव साहू का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा. बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंदिर में चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं. कुछ महीने पहले एक दुर्गा मंदिर में भी चोरी का सीसीटीवी फुटेज आए सामने आया था, जिसमें एक चोर मां भगवती से क्षमा मांगते हुए दान पेटी चुरा ले गया था.

इस तरह की चोरियां अमूमन पकड़ में भी नहीं आती हैं. लेकिन रांझी थाने की इस घटना में आरोपियों की पहचान से माना जा रहा है कि उनसे कुछ और चोरियों का खुलासा भी हो सकता है.

ये भी पढे़ें: Burhanpur: जंगल में खरगोश का शिकार कर रहे थे सात लोग, पुलिस ने घेराबंदी कर रंगे हाथों पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget