एक्सप्लोरर

Jabalpur News: कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर ने बुजुर्गों के लिए किया खास इंतजाम, ये है तैयारी

जबलपुर प्रशासन ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर बुजुर्गों के लिए खासी तैयारी शुरू कर दी है. जिलें में फीवर क्लिनिक की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है.

Jabalpur News: ओमिक्रोन के साथ कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए जबलपुर जिले में बुजुर्गों की सेहत पर खास नजर रखी जा रही है. 60 साल से अधिक आयु के कोमारबिडिटी (गंभीर बीमारी) वाले बुजुर्गों से कोरोना कंट्रोल रूम द्वारा मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनके स्वास्थ की जानकारी ली जा रही है. इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में 50 फीवर क्लिनिक भी शुरू किये जा रहे हैं.

प्रशासन ने 50 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को पहले ही किया है चिन्हित

कोरोना के संक्रमण से गंभीर रोगों से पीड़ित बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा एक बार फिर वृद्धजन सुरक्षा अभियान प्रारम्भ किया गया है. कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत दूसरी लहर के दौरान चिन्हित 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमारबिडिटी वाले बुजुर्गों से कोरोना कंट्रोल रूम द्वारा मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है. ऐसे बुजुर्गों को समय पर दवाईयां लेने और घर पर ही रहने तथा सभी जरूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. सर्दी-खांसी या बुखार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल समीप के फीवर क्लीनिक जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह किया जा रहा है ताकि समय पर समुचित उपचार प्रारंभ हो सके और आवश्यकता हो तो हॉस्पिटलाइजेशन में देर न हो.

ज्ञात हो कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की पहल पर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में चलाये गये वृद्धजन सुरक्षा अभियान के काफी सकारात्मक परिणाम दिखाई दिये थे. पिछली बार चलाये गये इस अभियान में 60 वर्ष से अधिक की आयु वाले करीब 50 हजार से अधिक कोमारबिडिटी वाले वृद्धजनों को चिन्हित करके उनका डेटा संकलित किया गया था.

शहर में 50 और फीवर क्लीनिक खुलेंगे

कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुये शहर में फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाकर 50 की जा रही है. फीवर क्लीनिक बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने दमोह नाका स्थित कोरोना कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अधिकारियों को दिये हैं. नये फीवर क्लीनिक शहर के प्रमुख स्थानों एवं नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक भवनों में खोले जायेंगे. शहर में वर्तमान में 30 फीवर क्लीनिक संचालित किये जा रहे हैं. फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाने का उद्देश्य लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देने पर उपचार और टेस्ट कराने की सुविधा पास ही उपलब्ध कराने के हैं. इससे ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट भी हो सकेंगे तथा मौजूदा फीवर क्लीनिकों का भार भी कम होगा. कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्टॉफ की नियुक्ति कर नये फीवर क्लीनिक शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं.

यह भी पढ़ें-

Jabalpur News: जबलपुर के आकाशवाणी प्रसारण केंद्र के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी ने बताई ये वजह

MP News: टपरों, ठेलों के कारण नहीं बन पा रहा था मध्य प्रदेश में सबसे लंबा फ्लाईओवर, नगर निगम ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget