एक्सप्लोरर

Indore Weather Update: संक्रांति के बाद फिर ठंड से ठिठुरेगा इंदौर, मौसम विभाग ने जताई 'कोल्ड डे' की संभावना

मौसम विभाग ने मकर संक्रांति के बाद इंदौर शहर में तापमान गिरने की संभावना जताई है. मौसम विभाग की माने तो इंदौर शहर में कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है.

Indore Weather Update: इंदौर शहर में फिलहाल तो कपकपाने वाली ठंड तो नहीं पड़ रही है लेकिन मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है कि आने वाली मकर सक्रांति से इंदौर शहर में फिर से ठिठुरन वाली ठंड देखी जा सकती है. दरअसल इंदौर शहर में पहली बार ऐसा देखा गया था कि पूरा दिसम्बर माह बीत जाने के बाद भी ठंड से लोगों को राहत रही. पूरे माह ही गर्मी रही लेकिन नया वर्ष लगते ही ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए जिससे लगठंड को नए साल का ही इंतजार था.
 
शहर में गिरा तापमान, ठंड से ठिठुरे लोग
 
5 जनवरी को ठण्ड ने शहर को पहली बार जबर्दस्त ठंड का एहसास कराया जब हर आदमी ठंड से ठिठुरता नजर आया. इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 6 डिग्री नीचे जाकर 19.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था जबकि इसी रात का न्यूतनम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था. हालांकि इसके एक दिन पहले 4 जनवरी की रात को भी तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था. इसके बाद तापमान में फिर इजाफा हुआ. वहीं गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम है जबकि रात का तापमान 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था. इससे रात को गर्मी का एहसास जरूर हुआ. शुक्रवार सुबह से दोपहर तक दिन का मौसम साफ था तथा दृश्यता 6 किमी तक की थी. हवा की रफ्तार भी 12 किमी प्रति घंटा थी लेकिन इससे ठंड का असर नहीं था.
 
मकर संक्रांति के बाद फिर गिरेगा तापमान
 
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को ठंड कम रही लेकिन हवा का रुख बदला है. शनिवार से बादल छा सकते हैं क्योंकि राजस्थान में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना है. इसके साफ होने के बाद इंदौर सहित मालवा निमाड़ में मकर संक्रांति व उसके बाद रात के तापमान में ज्यादा गिरावट आएगी जिससे फिर से ठंड लोगों को सिहराएगी. इसके तहत रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है. ऐसी स्थिति तीन-चार दिन तक रह सकती है. कोल्ड डे के कारण अलाव जलने के साथ ही ऊनी बाजारों में भीड़ उमड़ने के आसार भी बन सकते है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget