एक्सप्लोरर

MP News: स्वच्छता का जायजा लेने सड़कों पर निकले इंदौर के महापौर, गंदगी करने वालों का काटा ऑन स्पॉट चालान

Indore News: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुबह से शहर के विभिन्न वार्ड का दौरा किया. जहां उन्होंने गंदगी फैलाने वालों का चालान किया. इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना की है.

MP News: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर बीते 6 सालों से लगातार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में पहले पायदान पर चुना जा रहा है. ऐसे में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने एक बार फिर से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभल लिया है. उन्होंने अफसरों से कह कर गंदगी करने वालों पर स्पॉट फाइन करवाया है. सुबह से महापौर ने विभिन्न वार्ड का दौरा शुरू किया, वहीं उन्होंने सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना की है.

इंदौर स्वच्छता में नम्बर एक पायदान पर यूं ही लगातार 6 बार से नहीं जमा है, बल्कि इसके लिए नित नए जतन और प्रयास किए जा रहे हैं. इंदौर महापौर पुष्यममित्र भार्गव आज सुबह सड़क पर निकले और पैदल ही भ्रमण किया. इस दौरान एक शख्स को उन्होनें सड़क पर गुटखे की पीक मारते हुए देखते लिया. महापौर ने ऐसा करने वाले शख्स को अपने पास बुलाया और IMC अधिकारियों ने कहा कि यहां वहां थूकने वाले लोगों के चालान सख्ती से काटे जाएं. उन्होनें सड़क पर थूकने वाले शख्स का चालान भी कटवाया. महापौर ने इस मौके पर कहा कि भले ही तुम्हारे चालान के पैसे मैं भर दूंगा लेकिन तुम्हारा चालान तो कटेगा ही कटेगा.

चालान तो कटेगा ही कटेगा

विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2023) खत्म होते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर फिर से मोर्चा संभाल लिया है और नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सुबह से ही विभिन्न वार्डों का दौरा करने के लिए निकल पड़े. उन्होंने जोन दो के पांच वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और गंदगी करने वालों पर स्पॉट फाइन भी किया.

सफाई मित्रों के कार्यों की हुई सराहना

महापौर ने वार्ड 69 में शीतला माता बाजार में गंदगी करने वाले लोगों पर स्पॉट फाइन लगाया. हालांकि इस फाइन के पैसे खुद महापौर ने ही भरे और समझाइश दी. सांठा बाजार स्थित शीतल वस्त्रालय द्वारा की गई गंदगी को देखकर दुकान मालिक को फोन लगाकर समझाइश दी और आगे से गलती करने पर स्पॉट फाइन (spotfine) करने की भी बात कही गई. महापौर ने इस दौरान सफाई मित्रों के कार्यों की भी सराहना की है.

यह भी पढ़ेंः MP News: मध्य प्रदेश में आलू की खेती पर मंडरा रहा पाले का संकट, कड़ाके की ठंड से किसान परेशान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa: मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
मां बगलामुखी मंदिर में चंदा विवाद की जांच तेज, आरोपों से घिरी सुदर्शन समिति ने तोड़ी चुप्पी
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget