एक्सप्लोरर

इंदौर में पेट्रोलियम पदार्थ के अवैध व्यापार का बड़ा मामला सामने आया, 11000 लीटर जब्त

Indore News: इंदौर के चंदन नगर में अवैध पेट्रोल व्यवसाय पर छापे में 11000 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया. परिसर में पाए गए प्रोडक्ट के प्रारंभिक जांच में अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ पाया गया

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर के चंदन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ के व्यापार की सूचना पर खाद्य विभाग में बड़ी कार्रवाई की है. औद्योगिक क्षेत्र से 11000 लीटर अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ जब्त किया गया है. इस मामले में खाद्य विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इंदौर जिले में जानमाल की सुरक्षा के दृष्टिगत ज्वलनशील अवैध पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम पदार्थ के भंडारण, क्रय-विक्रय पर खाद्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिला आपूर्ति नियंत्रक एम. एल. मारू ने बताया कि खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा प्राप्त सूचना पर स्कीम नंबर 71, मैकेनिक नगर चंदन नगर इंदौर स्थित फर्म मार्क इंटरप्रायजेस पर औचक निरीक्षण किया गया.

फर्म के गोदाम में मौके पर भारी मात्रा में 200 लीटर के बैरल में 56 पूरे भरे हुए पेट्रोलियम प्रोडक्ट के ड्रम पाए गए. साथ ही 400 से ज्यादा खाली ड्रम भी पाए गए. 

कोई वैध दस्तावेज नहीं  
गोदाम परिसर में पाए गए प्रोडक्ट के प्रारंभिक जांच में अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोल पदार्थ पाया गया. जिसकी जांच फर्म के मालिक अंकित बाफना के द्वारा कराई गई. बाफना द्वारा उक्त प्रोडक्ट अलाईंस कार्पोरेशन गुजरात से इंडस्ट्रीयल फ्यूल आइल के नाम से बिल प्रस्तुत किया गया, किन्तु प्रोडक्ट विक्रय के बिल, बिल बुक आदि कोई वैध दस्तावेज जांच में प्रस्तुत नहीं किए गए.

इंडस्ट्रियल ऑयल केवल इंडस्ट्री उपयोग के लिए होता है लेकिन मौके पर किसी प्रकार की फैक्ट्री इंडस्ट्री नहीं पाई गई. प्रारंभिक जांच में इंडस्ट्रीयल फ्यूल आइल के तथाकथित बिल की आड़ में ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध भंडारण, क्रय विक्रय करना पाया गया, जिसके लिए विस्फोटक विभाग एवं कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कोई वैध अनुमति लाइसेंस नहीं पाए गए और मौके पर आगजनी की सुरक्षा के लिए फायर फायटर आदि सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं पाए गए.

कपड़े को भिगोया और जलाकर देखा
कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कई बार गोदाम को लेकर सूचनाओं मिलती है जिसकी खाद्य विभाग जांच करता है. खाद्य अधिकारी के मुताबिक अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होने की पुष्टि के लिए पदार्थ को कपड़े में भिगोकर कर जला कर देखा, जिससे अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ होने की पुष्टि भी हो गई है.

पेट्रोलियम पदार्थ का लिया गया सैंपल
जिला खाद्य अधिकारी मोहन मारू ने बताया कि अत्यंत ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थ पाए जाने पर मौके से विधिवत पेट्रोलियम पदार्थ की सैंपलिंग कर 56 भरे ड्रम जब्त कर सुरक्षित जगह सुपुर्दगी में दिए गए. गोदाम में क्रय-विक्रय,भंडार में उपयोग किए जाने वाले बैरल जब्त कर फर्म के गोदाम परिसर को सील किया गया.

ये भी पढ़ें: MP IPS Transfer: इंदौर कमिश्नर सहित 7 IPS अधिकारियों के तबादले, 3 जिले के SP का भी ट्रांसफर, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget