एक्सप्लोरर

दिव्यांगों को अब घर बैठे मिलेगा रेलवे रियायत प्रमाण पत्र, जानें कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई?

Indore News: दिव्यांग श्रेणी के लोगों को पहले 100 किमी की दूरी तय करते हुए मुख्यालय जाकर दस्तावेज जमा करने पड़ते थे. अब दिव्यांगों को अपने ही क्षेत्र में ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की सुविधा मिलेगी.

Indore News: भारतीय रेलवे दिव्यांग श्रेणी के हितग्राहियों को टिकट दरों में रियायत देता है. दिव्यांगों को 75 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है लेकिन इसमें एक बड़ी दिक्कत यह है कि अगर दिव्यांग हितग्राही को रेलवे से प्रमाण पत्र बनवाना है तो उसे मुख्यालय जाकर दस्तावेज जमा करने पड़ते हैं.

कई बार मुख्यालय से यह दूरी 100 किलोमीटर तक होती है. ऐसे में इतनी दूर बैठा हितग्राही दस्तावेज जमा करने मुख्यालय आना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे यूनियन के संजय बाकलीवाल ने पहल की जिसे रेलवे ने स्वीकार कर लिया है और अब इंदौर में भी दिव्यांगों को अपने ही क्षेत्र में ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की सुविधा मिलने जा रही है.

संजय बाकलीवाल ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने डीआरएम और रेलवे GM से इस सुविधा के लिए अनुरोध किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. आपको बता दें कि यह सुविधा फिलहाल अहमदाबाद में दी जा रही है जहां दिव्यांगों को दस्तावेज जमा कराने के लिए अब मुख्यालय नहीं जाना पड़ता बल्कि वे किसी एजेंसी के माध्यम से अपने नजदीकी सुविधा केंद्र में जाकर ये दस्तावेज जमा करा सकते हैं और उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र मिल जाता है.

दरअसल ये सुविधा शुरू होने के बाद अगर अब आपको सर्टिफिकेट बनवाना है तो सबसे पहले आपको अपने निकटतम सुविधा केंद्र पर जाना होगा वहां जाकर रेलवे के अधिकृत पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे और इसके बाद एक प्रक्रिया पूरी की जाएगी प्रक्रिया पूरी होने के बाद में आपको पुनः इस सुविधा केंद्र से एक सर्टिफिकेट का प्रिंट आउट दिया जाएगा जिसे लेकर आप रेलवे में टिकट लेने के दौरान छूट प्राप्त कर सकते हैं.

यह सुविधा दिव्यांगों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि ज्यादा दूरी होने पर उन्हें आने में परेशानी होती है या साथ में किसी एक व्यक्ति को मजबूरी में लाना पड़ता है ऐसे में यह सुविधा अगर मिल जाती है तो दिव्यांगों का काम बहुत आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़े : Indore News: थाने में घुसकर पी सिगरेट... खुद को बताया DSP, युवक के वायरल वीडियो से उठे कई सवाल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget