एक्सप्लोरर

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने पार्टी को दिया झटका, नामांकन वापस लेकर BJP की राह कर दी आसान?

Akshay Kanti Bam News: इंदौर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में मतदान होना है. इससे पहले कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने पार्टी को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली है.

Akshay Kanti Bam Joins BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. इंदौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने सोमवार (29 अप्रैल) को नामांकन वापस ले लिया इसी के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया. कलेक्टर कार्यालय में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया था. इस दौरान बीजेपी के नेता रमेश मेंदोला भी साथ थे. 

नामांकन वापस लेने के बाद से अक्षय कांति का फोन बंद आ रहा था. अक्षय कांति बम के बीजेपी में आने के पीछे वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की अहम भूमिका मानी जाती है. 

कैलाश विजयवर्गीय ने क्या कहा?

इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है. विजयवर्गीय इंदौर 1 से विधायक हैं. उन्होंने एक्स पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ''इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है.''

17 साल पुराने मामले में बढ़ी अक्षय कांति बम की मुसीबत
चार दिन पहले 25 अप्रैल को अक्षय कांति बम सहित कुछ और लोगों पर 17 साल पुराने हत्या के प्रयास मामले को बढ़ाया गया. इस मामले में अगली सुनवाई 10 मई को है.  

बीजेपी उम्मीदवार के सामने अब कोई बड़ी चुनौती नहीं
अक्षय कांति बम ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लिया यानी अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी के सांसद शंकर लालवानी के सामने कोई खास चुनौती नहीं है. हालांकि अब कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है.

अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने पर कांग्रेस का रिएक्शन
कांग्रेस के सीनियर नेता विवेक तंखा ने अक्षय कांति बम के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'अक्षय बम इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन वापस करके बीजेपी क्या सिद्ध करना चाहती है? कि वह वह विपक्षविहीन प्रजातंत्र इस देश में चाहती है? विपक्ष मुक्त भारत, सूरत और इंदौर के मतदाताओं के साथ घोर प्रजातांत्रिक अन्याय. चुनाव आयोग से हम क्या अपेक्षा कर सकते हैं?''

यह भी पढ़ें: मुरैना में BSP के प्रचार को धार देने के लिए आएंगी मायावती, तीसरे-चौथे चरण के लिए झोकेंगी ताकत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget