एक्सप्लोरर

New Year 2024: नए साल से पहले मध्य प्रदेश में हुक्का बार बैन, कानून का उल्लंघन किया तो मिलेगी ये सख्त सजा

Hookah Bar Ban: मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के हुक्का बारों पर बैन लगाया गया है. इसको लेकर 12 जुलाई 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा में विधेयक पारित किया गया था. जिसे अब राष्ट्रपति ने स्वीकृति दी है.

Happy New Year 2024: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में हुक्का बार बंद करने का कानून लागू कर दिया है. अब कोई भी हुक्का पिलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसका विधेयक 12 जुलाई 2023 के मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित हुआ था. अब इसे राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान कर दी है जिससे अब यह कानून प्रदेश में प्रभावशील हो गया है.

तीन साल तक की सजा का प्रावधान
यहां बता दें कि इस कानून के तहत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन संशोधन अधिनियम 2023 है. इस संशोधित कानून में कहा गया है कि हुक्का में तम्बाकू एवं अन्य पदार्थों को भरा जाता है. जिससे कई हानिकारक पदार्थ पैदा होते हैं. जिनका सेवन लोग करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है.

इसके अतिरिक्त कुछ मामलों में हुक्का बार आपराधिक गतिविधियों का केंद्र भी पाया गया है. इसलिए हुक्का बार में प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है. नए कानून के तहत अब मध्य प्रदेश में हुक्का बार चलाने पर तीन वर्ष तक का कारावास हो सकेगा जो कि एक वर्ष से कम नहीं होगा. इसके साथ ही एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकेगा, जो 50 हजार रुपए से कम नहीं होगा.

‘जमानत पर आकर अपराध करने वाली जमानत रद्द करवाई जाए’
पुलिस मुख्यालय भोपाल की एससीआरबी शाखा से जारी आदेश का पालन करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता एससीआरबी शाखा के एडीजीपी चंचल शेखर ने की. इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जमानत पर छूटने के बाद अपराध करने वालों की जमानत रद्द कराई जाए.

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लाउड स्पीकर के संबंध में जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उसका सख्ती से पालन कराया जाए. उनका कहना था कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए. बैठक में एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी आरआरएस परिहार एवं जोन के जिलों के एसपी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'शुक्रिया मोदी भाईजान' अभियान पर दिग्विजय सिंह का तंज, पूछा- क्या वाकई में BJP बदल रही है?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget