एक्सप्लोरर

Bakrid 2024: सजदे में झुके हजारों सिर, उज्जैन में छाया ईद का उल्लास, जावरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Eid-al-Adha 2024: मध्य प्रदेश में ईद बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी है. इससे पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की.

Eid-al-Adha 2024: देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी बड़ी धूमधाम से ईद मनाई जा रही है. उज्जैन संभाग के सभी जिलों में भी ईद का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इसके अलावा सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम भी दिया गया. 

ईद की एक रात पहले जमकर हुई खरीदारी
मध्य प्रदेश के उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर और आगर मालवा में सोमवार को ईद का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. ईद की वजह से रविवार को देर रात तक बाजार गुलजार रहे. लोगों ने ईद को लेकर जमकर खरीदारी की. उज्जैन की ईदगाह पर शहर काजी ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ईद की नमाज अता करवाई.

शहर काजी खलीकुर्हमान ने बताया कि बकरीद कुर्बानी के साथ मनाया जाने वाला त्यौहार है. इस दौरान नमाज अता कर देश की खुशहाली, तरक्की और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई है. प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने ईदगाह पर पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद दी.

जावरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रतलाम जिले के जावरा में कुछ दिनों पहले सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कुछ सामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर मृत पशु के अवशेष फेंक दिए थे. इसके बाद कई लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हुई थी. ईद के अवसर पर जावरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिसकर्मी वर्दी के साथ-साथ सादी वर्दी में भी तमाम संवेदनशील इलाकों में तैनात है.

रिमझिम बारिश के बीच अदा की नमाज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रमुख मस्जिदों में रिमझिम बारिश के बीच नमाज अदा की गई. इसके साथ ही देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई. शहर के काजी और मस्जिदों में इमामों ने खुतबा (उपदेश) दिए. ईद को लेकर भोपाल में ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है.

यह भी पढ़ें: अब और खूबसूरत होगा इंदौर, CM मोहन का बड़ा तोहफा, इस काम के लिए मिलेंगे 20 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget