एक्सप्लोरर

डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवनों में ताला, राशन की दुकान और किचन में चल रही कक्षाएं

Dindori News: डिंडौरी जिले में जर्जर स्कूल भवनों के कारण ग्रामीणों ने स्कूलों में ताला लगा दिया है. छात्र राशन की दुकानों, किचन शेड और पंचायत कार्यालयों में पढ़ने को मजबूर हैं.

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले में दिनों दिन सरकारी स्कूलों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. जिले में सैंकड़ों स्कूल भवनों की हालत जर्जर हो चुकी है. यहां बच्चे राशन की दुकान और किचन में पढ़ने को मजबूर हैं.

शासन प्रशासन से शिकायत करने के बाद कोई पहल नहीं हुई तो जर्जर हो चुके स्कूल भवनों में ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया है. आलम यह है कि अब कहीं सरकारी राशन दुकान में तो कहीं किचन शेड में तो कहीं ग्रामपंचायत कार्यालय के भवनों में स्कूल का संचालन किया जा रहा है.

पहली तस्वीर मेंहदवानी जनपद के बुल्दा गांव की है जहां प्राथमिक और माध्यमिक शाला भवन की हालत इतनी ख़राब हो चुकी है की किसी भी वक्त भवन धराशाई हो सकता है लिहाजा ग्रामीणों ने एक मत होकर दोनों स्कूल भवनों में ताला जड़ दिया. दोनों स्कूलों को मिलाकर छात्रों की दर्ज़ संख्या 163 है.


डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवनों में ताला, राशन की दुकान और किचन में चल रही कक्षाएं

छोटे छोटे तीन कमरे में पढ़ने के लिए मजबूर हैं छात्र

जर्जर स्कूल भवनों में ताला जड़ने के बाद ग्रामीणों के आग्रह पर ग्रामपंचायत के सरपंच ने सरकारी राशन दुकान के भवन में स्कूल संचालित करने की अनुमति दे दी और अब सरकारी राशन दुकान के छोटे छोटे तीन कमरे में पहली से लेकर आठवीं क्लास के छात्र बेतरतीब ढंग से बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. जिस राशन दुकान भवन में स्कूल संचालित किया जा रहा है वहां न तो पंखे हैं और न ही खिड़कियां हैं और उमस भरी गर्मी में छोटे छोटे मासूम बच्चे इन्हीं कमरों के अंदर बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं.

राशन दुकान में संचालन कराया जा रहा है स्कूल

एक छात्र ने बताया की बीते दिनों विनय नामक छात्र क्लासरूम के अंदर बेहोश हो गया था. स्कूल के हेडमास्टर का कहना है की जहां बच्चे ठीक से बैठ भी नहीं पाते हैं वहां क्या पढ़ाई हो पाती होगी. ग्रामीणों का कहना है की पिछले कई सालों से वे जर्जर स्कूल भवन की शिकायत कर रहे हैं लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया और अब स्कूल भवन बिल्कुल जर्जर हो चुका है जिसमें हादसे का डर बना हुआ है इसलिए स्कूल भवनों में ताला जड़कर राशन दुकान में स्कूल का संचालन कराया जा रहा है.

खाई पानी गांव में किचन शेड को ही बना दिया गया स्कूल

बुल्दा के अलावा खाई पानी गांव में प्राथमिक शाला का संचालन किचन शेड भवन में किया जा रहा है. करीब पांच वर्ष पहले इस गांव के जर्जर स्कूल भवन को डिस्मेंटल कर दिया गया था जिसके बाद से ही किचिन शेड के छोटे से एक कमरे में पहली से लेकर पांचवी क्लास के तीस बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं. 

किचन शेड भवन का निर्माण हुआ था मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए लेकिन खाई पानी गांव में किचन शेड को ही स्कूल बना दिया गया है. इस स्कूल के शिक्षक बताते हैं की दस बाई दस के छोटे से कमरे में पांच क्लास के बच्चे बैठकर पढ़ेंगे तो कैसे उनका भविष्य संवर पायेगा.

तीसरी तस्वीर ग्रामपंचायत पायली की है और यहां भी जर्जर स्कूल भवन में ताला जड़ा हुआ है. खंडहर हो चुके स्कूल भवन में तालाबंदी के बाद ग्रामपंचायत कार्यालय में स्कूल को शिफ्ट कर दिया गया है. ग्राम पंचायत के हॉल में चार क्लास और दूसरे कमरे में एक क्लास का संचालन किया जा रहा है.


डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवनों में ताला, राशन की दुकान और किचन में चल रही कक्षाएं

दर्जनों स्कूल भवन खंडहर में हो चुके हैं तब्दील

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डिंडौरी जिले में 500 से ज्यादा स्कूल भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है तो वहीं दर्जनों स्कूल भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं. सरकारी स्कूल भवनों की दुर्दशा की रिपोर्ट जिले से हर साल भोपाल भेजकर अधिकारी अपनी औपचारिकता निभा लेते हैं.

Input By : Vijay Tiwari
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget