एक्सप्लोरर

Indore News: रिमझिम बारिश के बीच पर्यटक स्थलों पर बढ़ी भीड़, इंदौर प्रशासन ने लगाई यह पाबंदी

MP News: इंदौर के कलेक्टर ने बताया कि पिकनिक स्पॉटों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए वीकेंड पर अनाउंसमेंट करवाया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है.

Tourist Spot of Indore: बारिश के दिनों में पिकनिक स्पॉट पर पैदा हुए खतरे को देखते हुए इंदौर जिले में कलेक्टर ने धारा 144 लगा दी है. आने वाले समय में तेज बारिश और नदी नालों के उफान को देखते हुए कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं. जहां वीकेंड पर पुलिस पेट्रोलिंग के साथ साथ अनाउंसमेंट की भी व्यवस्था प्रशासन ने की है. कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वो ऐसी जगह पर खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें और सुरक्षा का धयान रखें.

क्या कहना है कलेक्टर का

कलेक्टर ने कहा कि पिकनिक स्पॉट पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए वीकेंड पर अनाउंसमेंट करवाया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था की गई है. कलेक्टर इलैया राजा ने लोगों से अपील की कि ऐसी जगह पर सेल्फी लेते समय सुरक्षा को ध्यान में रखकर खतरनाक स्थान पर ना जाएं. वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने इन सभी पिकनिक स्पॉट पर सूचना के लगाने के निर्देश भी दे दिए हैं. लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. बारिश के मौसम में पिकनिक स्पॉट्स पर कई हादसे होते हैं. इसे लेकर प्रशासन ने चिंता जताई है.  

मॉनसून की आमद होते ही पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने लगती है. नदी, नालों और तालाबों के उफान पर आने पर डूबने का खतरा बढ़ जाता है. इसे देखते हुए प्रशासन अभी से सतर्कता बरत रहा है. सभी पर्यटन स्थलों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए जा रहे हैं. कुछ स्थलों पर गार्ड भी तैनात किए जा रहे हैं. इंदौर के आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां बारिश के मौसम में हादसों की संभावना बनी रहती है. नदी में पानी बढ़ने या वॉटरबॉडी के आसपास फिसलन होने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं. इन्हें रोकने के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग, पर्यटन विभाग सतर्क है.

पर्यटन स्थलों पर लगाए गए चेतावनी बोर्ड

इंदौर जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर चेतावनी के बोर्ड लगाए जा रहे हैं. फिसलन वाली जगहों पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि मानसून से पहले ही सभी विभागों के साथ बैठक कर ली गई है. नगरीय क्षेत्र में जलभराव ना हो,इसके लिए नगर निगम अपने स्तर पर लगातार काम कर रहा है. 

सेल्फी ले चुकी है जिंदगी 
तकनीक के इस दौर में जहां हर हाथ में मोबाइल है. लोग मोबाइल के जरिए अपनी जिंदगी के यादगार लम्हों को संजो कर रखना चाहते हैं. ऐसे में जब ये लोग हरियाली के बीच वादियों में पहुंचते हैं तो खुद को फोटो लेने से नहीं रोक पाते है. लोग रिस्क लेकर ऐसी जगह से फोटो लेते हैं, जहां से फोटो अच्छी आए. ऐसे में युवा पीढ़ी खासतौर से इस बात का ख्याल बिल्कुल नहीं रखती कि जहां वे जा रहे हैं या जहां पर वो फोटो ले रहे हैं वो जगह सुरक्षित है या  नहीं. फोटो लेने के दौरान पूरा ध्यान फोटो पर केंद्रित होता है,कैमरे पर केंद्रित होता है, ऐसे में कई युवा अपनी जिंदगी से खिलवाड़ कर बैठते हैं. यह कई लोगों की मौत का कारण बना है. इंदौर में हाल ही में एक शख्स की सेल्फी के चक्कर में पैर फिसलने से मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें

MP News: कुंवारे युवक ने शादी के लिए लिया पुलिस वर्दी का सहारा, दो दिन बाद ही खुली पोल तो हुआ गिरफ्तार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget