एक्सप्लोरर

MP Election Voting: 'BJP ने नहीं पलटी रोटी इसलिए जल गई,' पीसी शर्मा का दावा इसबार 114 नहीं 174 सीट जीत रही है कांग्रेस ताकि...

Madhya Pradesh Election Voting Updates: एक वोटिंग मशीन में दिक्कत आने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पीसी शर्मा पोलिंग बूथ पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि इसबार कांग्रेस सरकार बना रही है.

Madhya Pradesh Voting Updates: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. इस दौरान अलग-अलग दलों के नेता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं और मीडिया से मुखातिब भी हो रहे हैं. इसी क्रम में भोपाल दक्षिण सीट से विधायक और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पीसी शर्मा भी मतदान केंद्र पहुंचे. पोलिंग बूथ पर पहुंचने के बाद शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि इस बार कांग्रेस पार्टी की सरकार राज्य में बनने जा रही है.

पीसी शर्मा ने दावा किया है कि इसबार कांग्रेस पिछली बार की तरह 114 नहीं बल्कि 174 सीट जीतने वाली है, ताकि पिछली बार की तरह बीजेपी खरीद फरोख्त कर के सरकार को बीच में ही न गिरा सके. शर्मा ने कहा, '18 साल की बीजेपी की सरकार में हुई महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अत्याचार से जनता परेशान है और इसी लिए बीजेपी को हटाने के लिए वोट हो रहा है.'

114 नहीं 174 सीटे जीतेगी कांग्रेस, ताकि...

इसी दौरान शर्मा ने कहा, 'वोट तो जनता ने पिछली बार भी कांग्रेस और कमलनाथ को ही दिया था, लेकिन इन्होंने खरीद फरोख्त से सरकार बना ली. अब 114 नहीं 174 से ज्यादा सीट आएंगी, जिससे कोई खरीद फरोख्त न कर पाए.' उन्होंने आगे कहा, 'कहावत है रोटी पलटो नहीं तो जल जाती है... ऐसे ही मध्य प्रदेश में हुआ है. बीजेपी ने रोटी नहीं पलटी है इसलिए जल गई है.'

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ने कहा कि इस बार जनता को नारी सम्मान योजना पर भरोसा है, बिजली फ्री और सस्ते सिलेंडर की सुविधा जनता को दी जाएगी, जिससे उनको महंगाई से राहत मिल सके. इसलिए जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है. पीसी शर्मा पोलिंग बूथ पर एक शिकायत मिलने के बाद पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि यहां एक मशीन में कनेक्शन की दिक्कत थी, इसलिए वो वहां पहुंचे थे. शर्मा ने कहा कि उन्होंने वहां लोगों से कहा है कि मशीन टाइट करो कांग्रेस की सरकार आ रही है.

MP Election 2023: मतदाताओं से पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अपील, बोले- 'राष्ट्रहित में काम छोड़कर वोट देने जरूर जाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget