एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra: 'एक देश दो कानून', कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह ने शेयर कर दी ऐसी पोस्ट, मच गया बवाल!

Digvijaya Singh News: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने कांवड़ यात्रा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने "एक देश दो कानून" लिखते हुए धार्मिक भेदभाव पर सवाल उठाए हैं.

सावन महीने की शुरुआत होते ही देश भर में कांवड़ यात्राएं निकल रही हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में इस यात्रा को लेकर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विवादित तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने कांवड़ यात्रा और नमाज के दौरान पुलिस की कार्रवाई की तुलना की. 

दिग्विजय सिंह ने कैप्शन दिया- एक देश, दो कानून 

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "एक देश, दो कानून", जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. तस्वीर में एक तरफ कांवड़ यात्रियों को सड़क पर बिछे हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरी ओर पुलिसकर्मी नमाज पढ़ रहे लोगों को हटाते नजर आ रहे हैं. दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया, तो कई ने उनके बयान का समर्थन किया.

कांवड़ यात्रा को लेकर पहले भी दे चुके हैं बयान 

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह इससे पहले भी कांवड़ यात्रा को लेकर बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार कांवड़ यात्रा की सुविधा प्रदान करे, इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि इस यात्रा के बहाने समाज में नफरत फैलाई जाए, तो वह उचित नहीं है. उनका यह बयान भी पहले चर्चा में रहा था, लेकिन ताजा पोस्ट के बाद राजनीति फिर गर्मा गई है.

पोस्ट वायरल होने के महज़ 9 घंटे में ही इस पर 270 से ज्यादा टिप्पणियां आ चुकी थीं और 127 से अधिक बार इसे री-शेयर किया गया. आलोचकों ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति इसी ‘वोटबैंक’ और ‘तुष्टिकरण’ की राजनीति की वजह से है. वहीं समर्थकों ने लिखा कि आज के दौर में सच्चाई बोलना आसान नहीं, और धार्मिक असमानता पर सवाल उठाना जरूरी है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह धर्मान्धता का युग है, जहां तर्क के लिए जगह नहीं बची.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget