एक्सप्लोरर

MP Elections: इंतजार खत्म! इस दिन कांग्रेस जारी करेगी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, हो सकता है इनका नाम

MP Election 2023: इस विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने कैंडिडेट्स की तीन लिस्ट जारी करने वाली है. पहली सूची में ज्यादातर विधायकों के नाम होंगे. BJP-कांग्रेस दोनों एक दूसरे की सूची पर निगाह रखे हैं. 

MP Congress Candidates List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections 2023) में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने की तारीख लगभग तय हो गई है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो 15 सितंबर को कांग्रेस मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर देगी. प्रत्याशियों को लेकर लगभग अंतिम सहमति बन चुकी है. अब हाईकमान की मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है. 

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. अब कांग्रेस की सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भोपाल में वरिष्ठ नेताओं की बैठक करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और दावेदारों से मुलाकात कर पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है. यह रिपोर्ट दिल्ली में हाई कमान को सौंप जाएगी. 

'समन्वय के साथ तय हुआ उम्मीदवारों का नाम'
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की मुहर लगने के बाद 15 सितंबर तक पहली सूची जारी कर दी जाएगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि 15 सितंबर को कभी भी पहली लिस्ट जारी हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस में दावेदारों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा है, लेकिन सभी दावेदारों ने समन्वय के साथ पार्टी पर पूरा फैसला छोड़ा है. जिसे पार्टी टिकट देगी, उसे सभी दावेदार मिलकर चुनाव में जीत दिलवाएंगे. 

कांग्रेस विधायकों के नाम रहेंगे पहली लिस्ट में
कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर तीन लिस्ट जारी करने वाली है. पहली सूची में अधिकांश विधायकों के नाम होंगे. विधायकों को एक बार फिर मैदान में उतारा जाएगा. इसके अलावा, ऐसे प्रत्याशियों के नाम भी सूची में शामिल किए जाएंगे जहां पर दावेदारों के बीच अधिक प्रतिस्पर्धा नहीं है. जिन सीटों पर कई प्रत्याशी दावेदार अपना दावा ठोक रहे हैं, उन सीटों को फिलहाल रोक दिया जाएगा. उनके नाम अंतिम लिस्ट में जारी होंगे. 

बीजेपी की दूसरी सूची पर भी नजर रख रही है कांग्रेस
इस बार विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है. इसलिए प्रत्याशियों के चयन में दोनों ही पार्टी काफी सतर्कता बरत रही हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि दूसरी सूची 6 या 7 सितंबर के आसपास आ सकती है, लेकिन अब बीजेपी की सूची भी 15 तारीख के आसपास आने की संभावना है. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के प्रत्याशियों की सूची पर जबरदस्त निगाह रख रही हैं. 

सूची जारी होते ही दल बदल का खेल शुरू?
जैसे ही बीजेपी और कांग्रेस की जंबो लिस्ट जारी होगी, वैसे ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही पार्टी में दल बदल का खेल शुरू हो सकता है. जिन उम्मीदवारों को टिकट का भरोसा है, अगर उन्हें पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाती है तो वे बगावत भी कर सकते हैं. इसके अलावा, बागी के रूप में भी मैदान में उतरने वालों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कई नेता शामिल हैं. उन सभी को फिलहाल कैंडिडेट लिस्ट का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: Sanatana Remarks Row: उदयनिधि स्टालिन पर भड़के पंडित प्रदीप मिश्रा, बोले- 'अगर सनातन धर्म को डेंगू-कोरोना कहते हैं तो वो भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget