एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव ने भगवान राम से की PM मोदी की तुलना, आखिरी दिन चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

Lok Sabha Election First Phase Voting: डिंडौरी में सीएम मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए रोड शो किया. जबलपुर में अगले पांच वर्षों के विकास की रूप रेखा पेश की.

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा की 6 सीटों पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज बुधवार (17 अप्रैल) को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ताबड़तोड़ सभाएं, रोड शो और प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने से कुछ देर पहले जबलपुर में बीजेपी कैंडिडेट आशीष दुबे के दृष्टिपत्र का विमोचन भी किया.

इस दौरान सीएम मोहन यादव में इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरे देश को अपना परिवार मानकर मान-सम्मान के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ही हैं.

पीएम मोदी की तुलना भगवान राम से की

 डिंडौरी जिले में मंडला संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए मुख्यमंत्री ने रोड शो किया. रोड शो करने के बाद सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी की तुलना भगवान राम से कर डाली. उन्होंने कहा कि,"जैसे रामराज्य में राक्षसों का सर्वनाश हुआ, वैसे ही मोदी काल में आतंकवादियों का खात्मा हुआ. पीएम मोदी के कार्यकाल में सीमाएं सुरक्षित हैं और आतंकवादी भागते फिर रहे हैं."

अंतिम दिन सीएम यादव ने किया प्रचार 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डिंडौरी में रोड शो के बाद चुनावी सभा को भी संबोधित किया. चुनावी सभा में सीएम ने कहा कि, "जैसे रामराज्य में कोई राक्षस नहीं बचा, वैसे ही पीएम मोदी काल में पाकिस्तान समेत अन्य आतंकवादी गायब हो गये. देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और सब आतंकवादी भागते फिर रहे हैं, जिसका कारण है 56 इंच का सीना वाला देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी."

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना

सीएम यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र किया. उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर निशाना साधता है, लेकिन पूरे देश को अपना परिवार मानकर मान-सम्मान के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ही हैं.

वहीं, जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बीजेपी कैंडिडेट आशीष दुबे के दृष्टिपत्र का विमोचन किया. अगले पांच वर्षों के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने समृद्ध-विकसित-आत्मनिर्भर जबलपुर की बात कही.

मुख्यमंत्री ने ग्रीन एनर्जी, वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पावर को बढ़ावा देने सहित चिकित्सा, शिक्षा, खेल, कृषि, पर्यटन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और उद्योगों के उन्नयन का वादा किया. सीएम यादव ने पूर्व में हुए विकास कार्यों को उपलब्धियों के रूप में पेश किया. उन्होंने अगले पांच वर्षों में विकास की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ने की बात भी कही.

यातायात को सुचारू बनाने, नए औद्योगिक क्लस्टर के प्रयास का वादा किया. बता दें कि जबलपुर में भी संकल्प या दृष्टि पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए थे. प्रथम चरण के चुनाव में महाकौशल-विंध्य की जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, सीधी और शहडोल सीट पर शुक्रवार 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. कुल 1625 उम्मीदवारों में 134 महिला हैं. सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.

'इंडी गठबंधन तो खुद मैदान छोड़कर भाग गए', खजुराहो में कांग्रेस पर वीडी शर्मा ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget