एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी नेता पी मुरलीधर राव बोले- मेरी एक जेब बनिया तो दूसरी जेब में ब्राह्मण हैं

Madhya Pradesh News: पी मुरलीधर राव (P Muralidhar Rao) से जब पत्रकारों ने सवाल किया कि जाति के नाम पर वोट क्यों मांगे जा रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा, "...तो आप ही चला लो पार्टी."

Madhya Pradesh News: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव का एक विवादित बयान आया है. मीडिया के सवालों का जवाब देने के दौरान मुरलीधर राव ने कहा कि मेरी एक जेब में बनिया है और दूसरी जेब में ब्राह्मण हैं. दरअसल, मुरलीधर राव से सवाल किया गया था कि बीजेपी कभी ब्राह्मण-बनिया की पार्टी थी, तो कभी एससी, एसटी, ओबीसी के पार्टी हो गई है ऐसा क्यों है? विकास की बात करते हैं लेकिन सिर्फ जाति के नाम पर ही वोट क्यों मांगे जा रहे हैं?

'...तो आप ही चला दो पार्टी'

मीडिया के इस सवाल पर मुरलीधर राव ने जवाब दिया, “मेरी जेब में ब्राह्मण है, मेरी जेब में बनिया है…प्रश्न पूछा है तो जवाब सुनिए…मेरे वोट बैंक में, मेरे कार्यकर्ताओं में, और मेरे नेताओं में ब्राह्मण रहा है तो ब्राह्मण पार्टी कहा गया. जब बनिया रहा तो बनिया पार्टी का हो गई.” जब उनसे ये सवाल किया गया कि विकास पर वोट मांगिए, जाति के नाम पर वोट क्यों मांगते हैं? इस पर उन्होंने कहा, “तो आप ही चला लो पार्टी. आप पत्रकार हैं तो प्रश्न पूछिये. समाधान सुनने तक रुकिए.”

बाद में संभाली अपनी बात

बाद में बात‌ को संभालते हुए मुरलीधर राव ने कहा कि पार्टी सबके लिए शुरू की गई लेकिन उनके पास उस समय कुछ खास वर्ग के लोग ज्यादा थे. इसलिए कहते थे यह पार्टी इनकी है. उन्होंने कहा कि हम अपने आपको सबके पार्टी बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

कमलनाथ ने किया पलटवार

मुरलीधर राव के बयान पर कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधा. उन्होंने पूछा, “सबका साथ - सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के मध्यप्रदेश के प्रभारी कह रहे है कि हमारी एक जेब में बनिया है, एक जेब में ब्राह्मण है. यह तो इन वर्गों का घोर अपमान है, भाजपा के मुताबिक़ ये वर्ग उनकी बपौती है, उनकी जेब में है.”

अपने ट्वीट में कमलनाथ ने कहा, “जिस वर्ग के नेताओं ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभायी है , उन वर्गों का यह कैसा सम्मान…? भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गये है. यह तो पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है. भाजपा नेतृत्व इसके लिये इन वर्गों से अविलंब माफ़ी मांगे.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “जो लोग सबका साथ- सबका विकास का नारा देते है, वो आज एक वर्ग को फ़ोकस करने की बात कर रहे है और दो वर्गों का खुलेआम अपमान कर रहे है, इनकी यह कैसी मानसिकता, कैसी सोच…? सत्ता की हवस के लिये भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है, इनकी नीति- नियत - सिद्धांत सब सत्ता तक ही सीमित है.”

Madhya Pradesh: चुनाव लड़ चुकी महिला के मकान में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस की रेड में मिला ये सामान

Triple Talaq: फोन पर पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक, इंदौर पुलिस ने दर्ज किया मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget