एक्सप्लोरर

Bhopal Murder: शादीशुदा बॉयफ्रेंड ही निकला शीतल हत्याकांड का आरोपी, मनाली के होटल में किया था मर्डर

Manali Hotel Murder: भोपाल की शीतल का मर्डर करने से एक दिन पहले बॉयफ्रेंड ने 3 फीट का बैग खरीदा था. होटल में चेकआउट से कुछ देर पहले गला घोंटकर हत्या की थी.

Bhopal Sheetal Murder Case: शीतल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. भोपाल के शाहपुरा निवासी युवती की मनाली में हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने हत्या के आरोप में बॉयफ्रेंड को पकड़ा था. हरियाणा निवासी विनोद ठाकुर के साथ शीतल मनाली घूमने गई थी. पुलिस के मुताबिक शीतल का बॉयफ्रेंड विनोद ठाकुर पहले से शादीशुदा और ढाई साल के बच्चे का बाप भी है. पत्नी और बेटा विनोद ठाकुर के साथ नहीं रहते हैं.

शीतल की हत्या करने से एक दिन पहले आरोपी ने तीन फीट का बैग शव रखने के लिए खरीदा था. आरोपी की आज रिमांड खत्म हो रही है. बता दें कि 23 वर्षीय शीतल माता पिता के साथ रहती थी. युवती के पिता कैलाश ऑटो रिक्शा चलाते हैं और भाई रोहित ट्रैवल्स का काम करता है. युवती ने निजी कंपनी की जॉब कुछ दिन पहले छोड़ दी थी. परिजनों के अनुसार शीतल 5 मई की सुबह अचानक घर से गायब हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गयी.

शीतल हत्याकांड में चौंकानेवाला खुलासा

13 मई को मनाली पहुंचने के बाद शीतल और बॉयफ्रेंड विनोद ठाकुर गोंपा रोड स्थित होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरे थे. 15 मई को विनोद ठाकुर ने शीतल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को बैग में भरकर होटल से चेकआउट कर रहा था. होटल कर्मचारियों की सक्रियता से मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने विनोद ठाकुर को 16 मई को कुल्लू के बिजौरा से गिरफ्तार कर लिया. आज विनोद ठाकुर की रिमांड अवधि समाप्त हो रही है. 

ढाई साल के बच्चे का बाप है बॉयफ्रेंड

पूछताछ में पता चला कि आरोपी पलवल के असावटी मोड़ का रहने वाला है. विनोद ठाकुर को ढाई साल का एक बेटा है. उसका परिवार एक दशक पहले पैतृक गांव मथुरा के शेरगढ़ से पलवल शिफ्ट हुआ था. पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है. विनोद ठाकुर के साथ पत्नी और बेटा नहीं रहते हैं. 

मनाली से तीन फीट का खरीदा था बैग

आरोपी विनोद ठाकुर ने शीतल का मर्डर करने के बाद शव को ठिकाने लगाने का पहले से मन बना लिया था. मर्डर के एक दिन पहले मनाली से तीन फीट का बैग खरीदा था. चेकआउट से कुर देर पहले ही उसने शीतल का मर्डर किया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शीतल का मोबाइल भी बरामद कर लिया है.

Pune Porsche Accident: जबलपुर की रहने वाली थी पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट में जान गंवाने वाली इंजीनियर, घर पहुंचा शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget