एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशभर में, 26 अप्रैल को भोपाल बंद का ऐलान

Bhopal Bandh: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भोपाल में बंद का आह्वान किया गया है. भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस बंद का आह्वान किया है.

Bhopal Bandh Against Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है. इस घटना में निहत्थे और निर्दोष हिंदुओं की पहचान कर, उनके परिजनों के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना ने जनमानस को झकझोर कर रख दिया है और देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं.

इसी कड़ी में भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने शनिवार, 26 अप्रैल को भोपाल बंद का आव्हान किया है. चेंबर के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि यह बंद न सिर्फ हमले का विरोध है, बल्कि मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना और समर्थन व्यक्त करने का एक प्रतीकात्मक कदम भी है.

'अमानवीय और कायराना हरकत का जवाब'
पाली ने कहा, “हम इस अमानवीय और निर्मम आतंकी हमले की कठोर शब्दों में निंदा करते हैं. हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि वे शनिवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और इस बंद को सफल बनाएं.”

व्यापारिक संगठनों से समर्थन की अपील
भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शहर के सभी व्यापारिक संगठनों से सहयोग की अपील की है. बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी व्यापारिक गतिविधियों को स्थगित रखने की बात कही गई है.

2 बजे तक बंद रहेंगे बाजार
इंदौर में भी 26 अप्रैल की दोपहर 2.00 बजे तक बाजार बंद रखने की अपील की गई है. इस बंद का उद्देश्य आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाना है और हमले का विरोध करना है. इस दौरान केवल इमरजेंसी सर्विस जारी रहेंगी. 

पहलगाम आतंकी हमला
दक्षिण कश्मीर में आने वाले पहलगाम की बैसरन घाटी को 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है. यहां की खूबसूरती देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं और अपने परिवार के साथ यादगार समय बिताते हैं. हालांकि, 22 अप्रैल को यहां जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर में यहां कुछ आतंवादी घुस आए और पर्यटकों को धर्म के आधार पर अलग कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पुरुषों को अपने परिवार से अलग करने के बाद उनसे कलमा पढ़ने को बोला गया. गैर-मुस्लिम, जो कलमा नहीं पढ़ सके, उन्हें निर्ममता से गोली मार दी गई और उनके परिवार वालों को जिंदा इसलिए छोड़ दिया गया कि वह जाकर सबको बता सकें कि धर्म पूछकर गोली मारी गई है. 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget