एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की रैली से पहले महू में बिजली गुल, दिग्विजय सिंह ने साजिश करार दिया

मध्य प्रदेश के महू में राहुल गांधी की रैली से कुछ मिनट पहले बिजली की कटौती होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने इसे सरकार की साजिश करार दिया. हालांकि यहां बिजली 15 मिनट में ही बहाल कर दी गई थी.

MP News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महू में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की रैली से कुछ मिनट पहले शनिवार को बिजली गुल हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में स्थित डॉ बीआर आंबेडकर के स्मारक पर 15 मिनट के अंतराल में दो बार बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया. हालांकि, राहुल गांधी के आंबेडकर स्मारक (Ambedkar Smarak) पहुंचने से पहले 15 मिनट के अंदर बिजली बहाल कर दी गई. 

वहीं, बिजली कटौती के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ‘ब्लैक आउट’ राज्य सरकार की साजिश हो सकती है. इस बीच, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक अभियंता राजेश महोर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी.

मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर चलेगी यात्रा

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने शनिवार शाम को महू में प्रवेश किया. बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में गांधी की अगुवाई वाली यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई थी. कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी.  राहुल गांधी ने बाबा साहेब अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राहुल गांधी को गौतम बुद्ध की प्रतिमा और संविधान की प्रति भेंट की गई. राहुल गांधी ने महू के ड्रीमलैंड स्क्वायर में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस द्वारा आयोजित 'संकल्प कार्यक्रम' में भी हिस्सा लिया. राहुल गांधी ने संविधान दिवस के असवर पर बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, 'बीजेपी संघ के लोग संविधान को सामने से खत्म नहीं कर सकते हैं, उनमें इतना दम नहीं है. जिस दिन वो सामने से संविधान को खत्म करेंगे, उस दिन हिंदुस्तान की आवाज़ उन्हें रोक देगी. इसलिए वो संविधान को छुपकर खत्म कर रहे हैं .'

ये भी पढ़ें -

Jabalpur Crime: जबलपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ चोर, चाकू चलाकर तीन लोगों को किया था घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget