एक्सप्लोरर

MP Politics: विधानसभा चुनाव से पहले युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रोजगार को लेकर किए बड़े दावे

Bhopal News: डेढ साल बाद मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों की नजर युवा वोट बैंक पर है. यही वजह है कि ये दोनों दल रोजगार को लेकर तमाम दावे कर रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी हो या कांग्रेस की युवा वोट बैंक पर नजर है. यही कारण है कि दोनों ही दल रोजगार के मामले में इस वर्ग का दिल जीतने की लगातार कोशिश कर रहे हैं. सत्ता पक्ष जहां रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रही है तो वहीं विपक्ष नौकरी देने के नाम पर गड़बड़ी और रोजगार छीनने के आरोप लगा रहा है. 

युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर

मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश में सियासी अखाड़ेबाजी तेज हो चली है. सत्ता में भाजपा है और शिवराज के नेतृत्व में सरकार चल रही है. सरकार युवाओं को लुभाने के लिए रोजगार को खासी अहमियत देने की कोशिश कर रही है. सीएम शिवराज चौहान का कहना है कि प्रदेश में हर महीने एक दिन रोजगार दिवस मनाया जा रहा है. सरकार ने जनवरी से अब तक तीन माहों में 13 लाख 63 हजार युवाओं को विभिन्न योजनाओं में बैंकों के माध्यम से रोजगार के लिए ऋण एवं अनुदान उपलब्ध कराया है.

सीएम शिवराज सिंह ने किया ये दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन की बहनें भी बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं. इनकी आमदनी हर महीने 10 हजार करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. स्व-रोजगार के साथ-साथ हम हर वर्ष एक लाख व्यक्तियों को शासकीय सेवा का अवसर देंगे. पुलिस की भर्ती में अब 50 प्रतिशत अंक केवल फिजिकल के होंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अधिक अवसर मिलेगा. 

विपक्ष के निशाने पर शिवराज सरकार

सरकार जहां रोजगार के अवसर और नौकरी देने की बात कर रही है तो वहीं आरक्षक भर्ती के अलावा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी की बातें सामने आई है और कोरोना काल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सेवा में रखे गए कर्मचारियों को हटाने का फैसला हुआ है. इसको लेकर विपक्ष हमलावर है. कांग्रेस सीधे तौर पर सरकार के मंत्री तक को घेर रही है. 

MP News: वित्तीय वर्ष बदलने के साथ 1 अप्रैल से सब कुछ हो जाएगा महंगा, जानिए- कहा-कहां करनी होगी जेब ढीली ज्यादा

भर्ती को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव का कहना है कि पहले प्रदेश की जनता के मत को बेचकर लोकतंत्र का गला घोंटा था और बेटे के कॉलेज से पेपर लीक कराकर लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि व्यापम वर्ग तीन पेपर लीक में बड़ा खुलासा हुआ है, अपना जमीर बेचकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले एक मंत्री पुत्र के सागर स्थित कॉलेज में इस महाघोटाले की नींव रखी गई और 10 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया. उन्होंने इस परीक्षा को रद्द करने की मांग की. 

इसी तरह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक ने ट्वीट कर कहा, "एमपी प्राथमिक षिक्षक पात्रता परीक्षा के वायरल हुए मोबाइल के स्क्रीन शॉट पर बड़ा खुलासा, एक मंत्री के कॉलेज का. इस खुलासे के बाद क्या मंत्री के कॉलेज पर बुलडोजर चलेगा" 

ये भी पढ़ें-

MP Board Results 2022: इस तारीख तक जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है ताजा अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
Sanjay Gupta Death Live Updates: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
लाइव: संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त समेत भावुक हुए ये सेलेब्स, जानें कब होगा अंतिम संस्कार
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget