एक्सप्लोरर

रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ, उद्योगों के विकास को लेकर CM मोहन यादव का ऐलान

Rewa News: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों का जमावड़ा हुआ. रीवा, सीधी मऊगंज और मैहर में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने और 31 हजार करोड़ का निवेश जुटाने की घोषणा की गयी.

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में पांचवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि विन्ध्य में प्राकृतिक संसाधन, खनिज पदार्थ और उद्योगों के विकास का सभी साधन उपलब्ध है.

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रदेश के औद्योगिक विकास का यज्ञ है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को अमली जामा पहनाने में हर विभाग और प्रशासन की टीम ने बहुत शानदार काम किया है. मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपति इच्छुक हैं. कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ का निवेश जुटाने की घोषणा की गयी. 

मुख्यमंत्री ने सिंगरौली और कटनी में कंटेनर डिपो बनाने का ऐलान किया. रीवा में दो दिन पहले एयरपोर्ट का शुभारंभ होने से विन्ध्य के विकास को गति मिलेगी. रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की बात उन्होंने कही. मुख्यमंत्री ने बताया कि बैढ़न औद्योगिक केन्द्र में पानी की आपूर्ति के लिए 84 लाख रुपये की नई परियोजना मंजूर कर ली गई है. विन्ध्य में हेल्थ टूरिज्म का विकास करने के लिए प्रयास किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने सीधी जिले के संजय दुबरी अभ्यारण्य में विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने का ऐलान किया.

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी से होटल, रिसार्ट का विकास किया जाएगा. प्रदेश में बड़े उद्योगों की स्थापना के लिये नियमों को भी बदल दिया जायेगा. समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र  शुक्ल ने कहा कि बाणसागर के पानी ने पूरे रीवा क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदली है. रीवा में विकास के लिए सफेद शेर की वापसी, गुढ़ में 750 मेगावॉट का सौर प्लांट, एयरपोर्ट की सौगात शामिल है. उन्होंने दावा किया कि रीवा में औद्योगिक, हरित और पर्यटन की क्रांति से गरीबी ढूंढे नहीं मिलेगी. उपमुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से निवेश का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योग की सुविधा विकसित हो चुकी है.

रीवा में अभी 3 लाख एकड़ क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है. अब 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से रीवा जिले की एक-एक इंच भूमि को सिंचित किया जाएगा. उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा और विंध्य क्षेत्र को सौगातों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि 2024 इन्वेस्टर मीट के लिए इतिहास में दर्ज होगा. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग हित और श्रमिक हित का संकल्प व्यक्त करती है. उन्होंने मुख्यमंत्री को रीवा में आयोजन के लिए बधाई दी. समारोह में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से जिलों में उद्योगों का आत्मविश्वास बढ़ा है.

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव प्रदेश में समग्र और समेकित विकास की परिकल्पना को साकार करेगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगुवाई में प्रदेश निश्चित विकास के नए आयाम और ऊंचाइयों को छुएगा. रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव,  प्रमुख सचिव उद्योग राघवेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे, प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2690 करोड़ की 21 औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. रीवा और सतना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एकेएस यूनिवर्सिटी और पर्यटन विकास निगम ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगर निगम रीवा ने औद्योगिक केन्द्र चोरहटा को जल आपूर्ति का एमओयू साइन किया. 

(रिपोर्ट- पंकज मिश्रा)

ये भी पढ़ें-

सीएम मोहन यादव रीवा में पांचवे क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में हुए शामिल, कहा- 'एमपी में अपार संभावनाएं...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget