एक्सप्लोरर

विश्व हिंदू परिषद का बड़ा दावा, झारखंड में गिर रही हिंदू आबादी', बताई ये वजह

Jharkhand News: वीएचपी के संगठन मंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विदेशी और विधर्मी लोग झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों और संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं.

Jharkhand Latest News: विश्व हिंदू परिषद् (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी-म्यांमार से होने वाली घुसपैठ और इसाई मिशनरियों की ओर से धर्मांतरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के कारण झारखंड की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है और इससे सामाजिक असंतुलन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.

परांडे ने कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है. सिमडेगा और हजारीबाग जैसे कई जिलों में ईसाई मिशनरियों की ओर से लगातार गैरकानूनी तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है. राज्य में लव जिहाद की घटनाएं भी बड़े पैमाने पर हो रही हैं. इन सबका नतीजा है कि राज्य में हिंदू आबादी का प्रतिशत गिर रहा है. राज्य में 18 प्रतिशत मतांतरित लोग यहां के 82 प्रतिशत मूल आदिवासियों का हक मार रहे हैं. इन मुद्दों पर विश्व हिंदू परिषद जागरण अभियान चला रही है.

हिंदू समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा- मिलिंद परांडे

वीएचपी के संगठन मंत्री ने कहा कि विदेशी और विधर्मी लोग झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों और संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं. ये लोग जनजातीय समुदाय की बेटियों से विवाह कर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का षड्यंत्र भी रच रहे हैं. इन प्रवृत्तियों और षड्यंत्रों पर रोक के लिए प्रबुद्ध हिंदू समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा.

गो तस्करी को लेकर भी जताई गई चिंता 

परांडे ने झारखंड से गो तस्करी पर भी गहरी चिंता जताई. उन्होंने वीएचपी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों और अभियानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में विजयवाड़ा में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था. इस वर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. देश के विभिन्न राज्यों में सत्तारूढ़ दलों के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिधियों से मिलकर इस संबंध में कानून लाने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीएचपी के झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत और मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र भी उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget