एक्सप्लोरर

Jharkhand: हजारीबाग में बजरंग दल कार्यकर्ताओं से भरी बस पर पथराव के बाद तनाव, महिला समेत 10 घायल

Stone Pelting In Hazaribagh: पथराव करने वाले विशेष समुदाय के लोगों का आरोप है कि मस्जिद के सामने बस रुकने के बाद लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे.

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में ‘शौर्य जागरण यात्रा कार्यक्रम’ में भाग लेने के बाद हजारीबाग लौट रहे बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ताओं की बस पर एक भीड़ ने पथराव किया. पत्थरबाजी (Stone Pelting) की घटना में महिलाओं समेत बजरंग दल के कम से कम 10 कार्यकर्ता घायल हो गए. झारखंड पुलिस (Jharkhand police) ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर हजारीबाग (Hazaribagh) के समीप पेलावल इलाके में एक मस्जिद के समीप हुई.  

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. पुलिस ने घटना में शामिल दोनों समूहों के लोगों की पहचान कर ली है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी, क्योंकि पथराव करने वाले एक विशेष समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि बस मस्जिद के सामने रुकी थी और यात्रियों ने ‘जय श्री राम’ तथा अन्य नारे लगाए थे. 

पुलिस के पहुंचने से नहीं हुई अप्रिय घटना 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह घटना हजारीबाग शहर के समीप पेलावल में एक मस्जिद के सामने हुई, जब बस के यात्री हजारीबाग से करीब 30 किलोमीटर दूर कटकमसांडी लौट रहे थे.  उन्होंने दावा किया कि पुलिस बल के समय रहते मौके पर पहुंचने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. उन्होंने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में बस को कटकमसांडी के लिए रवाना किया गया जबकि कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे लोगों को खदेड़ा गया और घर वापस भेजा गया. 

कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘अराजक तत्वों की पहचान कर ली गई है. आज उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इलाके में शांति भंग करने की योजना बनाने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा. प्रशासन दोनों समूहों की इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं कर सकता. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.’’ बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने अगले साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर के निर्धारित उद्घाटन के मद्देनजर रीति-रिवाजों के लिए लोगों को आमंत्रित करने के वास्ते रांची में रविवार को चार ‘शौर्य जागरण यात्रा’ निकाली. रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर, चुटिया के मंडा मैदान, बड़गाईं के पंचमुखी हनुमान मंदिर और रातू के रातू गढ़ से निकाली गई यात्रा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद चार रथ में सवार कार्यकर्ता प्रभात तारा मैदान पहुंचे, जहां एक धार्मिक सभा में इसका समापन हुआ. 

यह भी पढ़ें:  Sanjay Singh Home ED Raid: संजय सिंह पर छापेमारी का JMM ने किया विरोध, मनोज पांडेय बोले- 'मोदी सरकार लोकतंत्र...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget