एक्सप्लोरर

Giridih News: तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौनाचार, उसी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र ने बनाया हवस का शिकार

गिरिडीह जिले से एक तीसरे कक्षा में पढ़ने वाले छात्र से उसी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार करने की घटना सामने आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jharkhand News:  झारखंड के गिरिडीह जिले के एक 9 वर्षीय छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ उसी के स्कूल की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अप्राकृतिक यौनाचार किया है. मामला गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके के एक नामी निजी आवासीय विद्यालय का है. इस घटना में आरोपी का साथ भी स्कूल के एक छात्र ने दिया है. जबकि पूरी घटना की जानकारी के बाद भी स्कूल प्रबंधन खामोश रहा है.

क्या है पूरा मामला
देवघर के जसीडीह क्षेत्र का रहने वाला 9 वर्षीय छात्र एक विद्यालय के कक्षा तीन में पढ़ता है और यहीं के हॉस्टल में रहता है. इस बार गर्मी छुट्टी में जब वह घर गया तो उसने पिता संग उसके साथ घटित घटना की जानकारी दी. बताया कि उसके साथ इसी विद्यालय के कक्षा 7वीं के छात्र ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. इस छात्र का सहयोग एक अन्य छात्र ने दिया. इस जानकारी के बाद पीड़ित के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई. बताया कि उसके बेटे के साथ इस तरह का यौनाचार कई बार किया गया. गर्मी छुट्टी के तीन माह पूर्व से ही उसके बेटे को यह सब झेलना पड़ रहा था. इसकी जानकारी स्कूल के प्रबंधन को भी दी गई, लेकिन प्रबंधन ने इससे पीड़ित के पिता को अवगत नहीं करवाया. दूसरी तरफ पीड़ित छात्र का बयान बाल संरक्षण इकाई ने भी रिकॉर्ड किया है. बच्चे का बयान दर्ज करने के बाद बाल संरक्षण इकाई ने बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया है.

पीड़ित के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
मामले को लेकर पीड़ित के पिता ने जमुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. प्राथमिकी में स्कूल संचालक व 2 छात्रों को नामजद किया गया है. प्राथमिकी के बाद पीड़ित छात्र का मेडिकल चेकअप करवाया गया है. साथ ही पीड़ित छात्र का बयान भी कोर्ट में दर्ज हो चुका है. इस मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय संजय राणा ने की है. 

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: बाबूलाल मरांडी बोले- 'सुगबुगाहट है कि तेजस्वी यादव बिहार के CM बन सकते हैं और ललन सिंह...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget