एक्सप्लोरर

झारखंड के सरायकेला में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी और 5 साल के बेटे की धारदार हथियार से कर दी हत्या

Jharkhand Murder: हत्यारोपी सुखराम मुंडा के भाई ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुखराम किराए पर रहता है. पत्नी रविवारी और पुत्र गोलू की जब वह हत्या कर रहा था, उस समय कमरे के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आई.

Jharkhand Murder News: झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में खरसावां थाना क्षेत्र के रायडीह सिलपीनदा निवासी सुकराम मुंडा ने अपनी पत्नी रविवारी सिंह और 5 वर्षीय बेटे गोलू मुंडा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी.

स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर मृतका के बिस्तर से एक ब्लेड बरामद हुआ है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. थाना पुलिस इस मामले का खुलासा होने के बाद से जांच में जुटी है. 

पत्नी को जगाकर मांगा था खाना 

सोमवार तड़के (31 मार्च) सुकराम की नींद खुली तो पत्नी सोई हुई थी. इस बीच उसने पत्नी को जगाकर खाना मांगा. पत्नी ने खाना देने से इनकार कर दिया. नतीजतन उसने घर में रख लोहे के तवे से पत्नी के सिर पर गंभीर प्रहार किया. इस हमले में पत्नी लहूलुहान हो गई और उसकी मौत हो गई. 

पत्नी द्वारा खाना न देने व अन्य कारणों से आरोपी सुखराम मुंडा इतना गुस्से में था कि उसने 5 वर्षीय बेटे को भी इसी आक्रोश में लोहे के तवे से पीटकर मार डाला. पुलिस मृतक रविवारी और उसके 5 वर्षीय पुत्र गोलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. 

पत्नी ने लगाई थी जान बचाने की गुहार

इस मामले में आरोपी सुखराम मुंडा के भाई सायना मुंडा ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुखराम किराए पर रहता है. सुबह 8 बजे के आसपास अपनी पत्नी रविवारी और पुत्र गोलू की जब वह हत्या कर रहा था, उस समय कमरे के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आई. परंतु कमरा भीतर से बंद था, जिसके कारण आसपास के लोग कमरे में दाखिल नहीं हो पाए. 

सोयना मुंडा ने बताया कि हम दोनों भाई एक ही मकान मालिक के यहां किराए पर रहते हैं. सुबह-सुबह जब दोनों पति-पत्नी में झगड़ा बढ़ गया तो भाभी ने मुझे आवाज लगाई. जब मैं वहां पहुंचा तो मेरा भाई सुकराम मुंडा ने मुझे धकेलते हुए दरवाजा बंद कर लिया. अंदर से जोर-जोर की चीखें आने लगी. तब मैं दौड़कर मकान मालिक को बुलाने गया. इस बीच मेरे भाई ने भाभी और भतीजे हत्या कर दी. 

जब मैं मकान मालिक के साथ वापस आया तो उसने खुद ही दरवाजा खोल दिया. हम अंदर गए तो देखा कि भाभी और भतीजा मृत पड़े हुए थे. 

न्यायिक हिरासत में आरोपी 

चांडिल एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने बताया कि चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत तमोलिया में अपनी पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या करने वाले सनकी सुखराम मुंडा को पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाए गए लोहे का तावा, जीआई पाइप और एक शेविंग ब्लेड बरामद किया है. 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी सुखराम मुंडा को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने अपनी पत्नी रविवारी सिंह और 5 वर्षीय पुत्र गोलू मुंडा की हत्या की बात कबूल कर ली है.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget