एक्सप्लोरर

Sammed Shikhar: जैन समुदाय के विरोध के लिए कांग्रेस ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार, पवन खेड़ा ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सम्मेद शिखरजी, पालिताना की शत्रुंजय पहाड़ियों, गिरनार पर्वत जैसे जैन धर्म के पवित्र तीर्थस्थलों को सरकारी खजाने को भरने का माध्यम बनाना चाहती है.

झारखंड में धार्मिक स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल के रूप में सूचीबद्ध किए जाने के खिलाफ जैन समुदाय के विरोध के बाद कांग्रेस ने कहा है कि इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है, जिसने इसे पर्यटन स्थल में बदल दिया. कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष पवन खेड़ा और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की पिछली भाजपा सरकार और मोदी सरकार ने संयुक्त रूप से गिरिडीह को 20 जैन तीथर्ंकरों की 'निर्वाण भूमि' (मोक्ष स्थल) घोषित किया और जैन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल - 'सम्मेद शिखरजी और पारसनाथ पहाड़ी को एक पर्यटन स्थल में बदलने का फैसला किया.'

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी सम्मेद शिखरजी, पालिताना की शत्रुंजय पहाड़ियों, गिरनार पर्वत जैसे जैन धर्म के पवित्र तीर्थस्थलों को सरकारी खजाने को भरने का माध्यम बनाना चाहती है. खेड़ा ने कहा, कांग्रेस पार्टी भारत के संविधान के तहत सभी धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, जैन धर्म, 2,500 साल पुराना धर्म, हालांकि जनसंख्या में छोटा है, लेकिन इसने भारत की आर्थिक प्रगति में बहुत योगदान दिया है. ऐसा कहा जाता है कि जैन समुदाय के सिद्धांतों ने महात्मा गांधी की अहिंसा और सत्याग्रह को प्रेरित किया. आज भाजपा -आरएसएस ने उनके साथ विश्वासघात किया है और उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है. गौरतलब है कि देश भर से जैन समाज के लोग आंदोलित हैं. कई शहरों में लाखों लोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) घोषित करने का मतलब यह नहीं है कि वहां पर्यटन क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता. इसे विकसित किया जा सकता है और होटल, रिसॉर्ट, हेलीपैड, थीम पार्क, पर्यटक स्वागत केंद्र आदि बनाने के भाजपा के अवैध इरादों को फलीभूत किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, पिछले तीन सालों से कांग्रेस-जेएमएम की झारखंड की यूपीए सरकार ने पारसनाथ पहाड़ी और शिखरजी पर ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है जिससे इसकी पवित्रता या जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे, हालांकि नीतिगत रूप से राज्य सरकार संघ द्वारा बाध्य है. गौरतलब है कि जैन समुदाय के लोग झारखंड में उनके धार्मिक मंदिर सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल के रूप में सूचीबद्ध किए जाने के खिलाफ देश भर में विरोध कर रहे हैं. उन्हें डर है कि इससे जगह की पवित्रता को ठेस पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें:

Jharkhand Naxalites: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी मिहिर बेसरा दस्ते के आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget