एक्सप्लोरर

Jharkhand: हेमंत सोरेन सरकार के इस प्लान से रांची को मिलेगी जाम से निजात, दी बड़ी सौगात

Ranchi Road Projects: रांची की यातायात सुविधा बेहतर बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने तीन फ्लाईओवर और एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क निर्माण की परियोजनाओं को मंजूरी दी.

राजधानी रांची की जाम की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ होते हुए चापू टोली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली से मोराबादी होते हुए साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और रांची रेलवे स्टेशन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. साथ ही रिंग रोड तक फोरलेन विस्तार की भी योजना को हरी झंडी मिल गई है.

इन परियोजनाओं के तहत राजधानी की प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा, जिससे न सिर्फ जाम की समस्या कम होगी, बल्कि यात्रा समय में भी कमी आएगी. खासकर पिक ऑवर यानी व्यस्त समय में घंटों फंसे रहने की परेशानी से आम लोगों को राहत मिलेगी.

एलिवेटेड फ्लाईओवर से मिलेगा सीधा और तेज रास्ता

अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली के बीच बनने वाला एलिवेटेड फ्लाईओवर रांची के मध्य और दक्षिणी हिस्सों को जोड़ने का काम करेगा. इस रूट पर ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक होता है, जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं. एलिवेटेड फ्लाईओवर से नीचे की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोग बिना रुके आसानी से एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच सकेंगे.

करमटोली-मोराबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर से मिलेगी राहत

मोराबादी और साइंस सिटी जैसे इलाके जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और आम नागरिक आते-जाते हैं, वहां अकसर ट्रैफिक की भारी समस्या होती है. करमटोली से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर बनने से यह क्षेत्र सीधे फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी.

एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क की सुविधा

रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक की मौजूदा सड़कें अक्सर व्यस्त रहती हैं. वैकल्पिक फोरलेन सड़क बनने से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को तेज और सुरक्षित रास्ता मिलेगा. इससे शहर के दोनों प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

शहर की सीमा पर बने रिंग रोड को फोरलेन में विस्तारित करने से बाहर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे आंतरिक सड़कों का भार कम होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं का उद्देश्य रांची की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और भविष्य के लिए सक्षम बनाना है. आने वाले वर्षों में राजधानी रांची को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

About the author पंकज यादव

पंकज यादव, ABP News में स्टेट कंसल्टेंट्स टीम में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने Live Today News Channel, Inshorts News App और Dainik Bhaskar Digital जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, न्यूज राइटिंग और वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े अनुभव हासिल किए.

पंकज की प्रमुख पत्रकारिता रुचि राजनीति, सरकार और प्रशासन, उत्तर प्रदेश से जुड़े राजनीतिक मुद्दों, खेल और फीचर लेखन में रही है. उन्हें राजनीतिक घटनाक्रमों और सामाजिक विषयों को समझने और उन्हें सरल और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में विशेष रुचि है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर भी उन्होंने काम किया है.

पंकज ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पंकज से पत्रकारिता और पेशेवर संपर्क के लिए उनके X प्रोफाइल @pankajyadav1520 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget