एक्सप्लोरर

Ranchi: नक्सली संगठन पीएलएफआई के दो बड़े कमांडर गिरफ्तार, एके-47 सहित मिला ये सामान

झारखंड में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो बड़े कमांडर गिरफ्तार किए गए हैं. इनसे एके -47 सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं.

Ranchi News: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के दो बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इनमें रीजनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ और राजेश गोप और एरिया कमांडर सूरज गोप उर्फ कोका शामिल हैं. इनके पास से एक ए.के.-47, दो देसी बंदूक, कई कारतूस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं. रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी.

वारदात को अंजाम देने के लिए जंगल में  कैंप करने की मिली थी सूचना

एसएसपी कौशल ने कहा कि सूचना मिली थी कि तिलकेश्वर गोप अपने हथियारबंद दस्ते के साथ अनगड़ा थाना क्षेत्र के जिदु गांव के आसपास जंगल में कैंप कर रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है. इस सूचना के आधार सिल्ली के डीएसपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी और क्यूआरटी ने घेराबंदी कर तिलकेश्वर और उसके साथी सूरज गोप को गिरफ्तार कर लिया. इसकी गिरफ्तारी से संगठन के कुछ और नक्सलियों की गिरफ्तारी की उम्मीद बढ़ गई है. साथ ही विकास कार्यों के दौरान नक्सली हमले का खतरा भी कुछ कम हो गया है.

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी था तिलकेश्वर 

तिलकेश्वर नक्सली संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप का काफी करीबी था. रांची समेत कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी. वह खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र के किनुटोली बकसपुर का रहने वाला है. बताया गया कि तिलकेश्वर गोप क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने में जुटा था. वह संगठन में पुराने एवं नए लड़कों को जोड़ने में लगा हुआ था, ताकि जमीन कारोबारी, क्रशर एवं पत्थर खदान चलाने वाले व्यवसायियों से लेवी की वसूली हो सके. झारखंड में नक्सलियों की आय का साधन अब लेवी वसूली ही बचा है. संगठन के कमजोर पड़ने से उनकी वसूली को भी झटका लगा है.

ये भी पढ़ें :-Jharkhand News: झारखंड में मनरेगा की योजनाओं में 100 करोड़ की गड़बड़ी, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम
स्वास्थ्य विभाग की भर्तियों में खुलासा, आरोपी अभय ने वसूली मोटी रकम

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget