एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: आज झारखंड पहुंचेगी द्रौपदी मुर्मू, NDA के विधायकों और सांसदों को करेंगी संबोधित

Jharkhand News: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज रांची में विधायकों और सांसदों को संबोधित करेंगी. इस बैठक में निर्दलीय विधायक अमित यादव भी शामिल होंगे.

Ranchi News: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति (President) पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सोमवार को रांची (Ranchi)आएंगी. वह यहां राष्ट्रपति चुनाव में राजग के मतदाता सांसदों और विधायकों को संबोधित करेंगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज 11 बजे पूर्वाह्न विशेष विमान द्वारा दिल्ली से रांची आएंगी. उन्होंने कहा कि रांची आने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे. उन्होंने बताया कि रांची के भगवान बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज, नृत्य और संगीत के साथ मुर्मू का स्वागत किया जाएगा.

निर्दलीय विधायक भी होंगे बैठक में शामिल
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हवाई अड्डे से द्रौपदी मुर्मू का काफिला होटल बीएनआर चाणक्य पहुंचेगा. जहां वह NDA द्वारा आयोजित सांसदों और विधायकों की बैठक को संबोधित करेंगी. बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, राजग की सहयोगी आल झारखंउ स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) प्रमुख सुदेश महतो और राज्य से बीजेपी के 11 लोकसभा सांसद शामिल होंगे. इसके अलावा बैठक में आजसू के लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, राज्य से बीजेपी के तीन राज्यसभा सांसद, बीजेपी के झारखंड के 26 विधायक और निर्दलीय विधायक अमित यादव शामिल होंगे.

Jharkhand News: झारखंड को 22 साल बाद मिलने वाला परिवहन निगम का तोहफा, सरकार ने किए ये ऐलान

18 जुलाई को होनी है राष्ट्रपति का चुनाव
प्रकाश ने बताया कि मुर्मू अपराह्न 4.30 बजे विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगी. झारखंड के सत्ताधारी गठबंधन के मुख्य दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी तक राष्ट्रपति चुनावों में समर्थन के मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, हालांकि गठबंधन के दूसरे सहयोगी कांग्रेस एवं राजद ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने की घोषणा कर रखी है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने फिलहाल सोमवार को द्रौपदी मुर्मू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की मुलाकात के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है. देश के सोलहवें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है.

Jharkhand News: झारखंड के शहरों को खास तरीके से विकसित करने का प्लान, नगर वन योजना में चुने गए 6 शहर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget