एक्सप्लोरर

Palamu News: पलामू में रेलवे की कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने फिर किया हमला, वाहनों में लगाई आग

Palamu Naxalites Attack: इसके पहले 18 जनवरी को सिमडेगा जिले में पीएलएफआई के नक्सलियों ने ओड़गा नामक जगह पर रेलवे का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जेसीबी और पानी के टैंकर में आग लगा दी थी.

Jharkhand News: झारखंड में रेलवे के कंस्ट्रक्शन साइट्स पर नक्सलियों और अपराधियों के हमले नहीं रुक रहे. सोमवार की रात पलामू जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने रेलवे की साइट पर हमला कर कई गाड़ियों में आग लगा दी. इसमें एक बोलेरो जीप जलकर खाक हो गई, जबकि अन्य वाहनों में लगाई गई आग कन्स्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों ने बुझा दी. पिछले दो महीने में राज्य की रेलवे साइट्स पर नक्सलियों-अपराधियों का यह चौथा हमला है.

यह कन्स्ट्रक्शन साइट पूर्व मध्य रेल के सोननगर- गढ़वा रोड रेल खंड के अंतर्गत स्थित है. यहां भीम चूल्हा नामक स्थान के पास टनल निर्माण कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कन्स्ट्रक्शन साइट पर हवाई फायरिंग की. उन्होंने निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के साथ गाली-गलौज की. उन्होंने कहा कि उनकी इजाजत के बगैर इलाके में कोई काम नहीं हो सकती.

पुलिस ने घटना स्थल से नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के नाम से एक पर्चा भी बरामद किया गया है. इसमें भी संगठन की ओर से कन्सट्रक्शन कर रही कंपनी को धमकी दी गई है. पूर्व में भी कई बार निर्माण कंपनी के कर्मियों को निशाना बनाया गया है. मोहम्मदगंज थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

इससे पहले जेसीबी में लगा चुके हैं आग

इसके पहले 18 जनवरी की रात सिमडेगा जिले में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नक्सलियों ने ओड़गा नामक जगह पर रेलवे का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जेसीबी, पोकलेन मशीन और पानी टैंकर में आग लगा दी थी. इसके कुछ दिन पहले लातेहार जिले के चंदवा में रेलवे की साइट पर टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) नामक नक्सली संगठन के हथियारबंद दस्ते ने हमला कर उत्पात मचाया था. नक्सलियों ने यहां काम कर रहे सभी कर्मियों को एक जगह इकट्ठा किया और काम बंद करने को कहा. उन्होंने कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की. उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के लीडर पिंटू से इजाजत लिए बगैर इस इलाके में कोई काम नहीं कर सकता.

बीते नवंबर महीने में रामगढ़ जिले के बरकाकाना में रेलवे के क्वार्टर निर्माण साइट पर अपराधियों के एक गिरोह ने हमला बोला था, जिसमें कुछ कर्मी जख्मी हुए थे. अक्टूबर महीने में महुआमिलान के पास रेलवे के लिए निर्माण कार्य करा रही केईसी नामक कंपनी के साइट पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें तीन कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.

बता दें कि रेलवे विकास निगम लिमिटेड रांची के मुख्य परियोजना प्रबंधक विशाल आनंद ने हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर राज्य सरकार के गृह विभाग को हाल में पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी. उन्होंने पत्र में ऐसी कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस वजह से रेलवे की कई परियोजनाएं बाधित हो रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: रमेश बैस का वो कदम जिसने उड़ा दी थी सोरेन सरकार की नींद, चारों तरफ होने लगी थी सरकार गिरने की चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget