एक्सप्लोरर

Elections Result 2023: एमपी-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP बहुमत के पार, बाबूलाल मरांडी बोले- 'देश में एक ही...'

Assembly Elections Result 2023: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी इन राज्यों में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस पर बाबूलाल मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है

Jharkhand News: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है. रुझानों के मुताबिक इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इस पर झारखंड के बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मरांडी ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचंड बहुमत से सिद्ध होता है कि देश में एक ही गारंटी चलती है. मोदी की गारंटी.

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले एक तरह से ‘सेमी फाइनल’ माने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान में रविवार यानि आज सुबह चार राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है. फिलहाल मध्य प्रदेश में बीजेपी 162 सीटों पर आगे है और बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी बहुमत के पार

इसके अलावा राजस्थान में बीजेपी 114 सीटों पर आगे चल रही है. यहां भी बीजेपी बहुमत की संख्या को पार कर चुकी है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी अब तक 55 सीटों पर आगे है. इसका मतलब है कि इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने जोरदार वापसी करते हुए लगभग जीत के करीब पहुंच गई है. अगर ये रुझान परिणाम में बदलते हैं तो बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी कही जाएगी.

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

दूसरी तरफ विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, चुनावी नतीजे पार्टी के पक्ष में आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाने और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता को भी धन्यवाद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 6:30 बजे के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता को संबोधित भी कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget