एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस से निलंबित 3 विधायकों को आलाकमान के इशारे का इंतजार, 9 महीने से अटकी हैं सांसें!

Lok Sabha Elections: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गत 30 जुलाई 2022 को कैश कांड के बाद झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था.

Lok Sabha Elections 2024: कैश कांड में फंसने की वजह से झारखंड में कांग्रेस से निलंबित किए गए तीनों विधायकों इरफान अंसारी (Irfan Ansari), नमन विक्सल कॉगाड़ी (Naman Vixel) और राजेश कच्छप (Rajesh Kachchh) को नौ महीने बाद भी पार्टी से राहत नहीं मिली है. हालांकि, ये तीनों विधायक पिछले महीने राज्यसभा सांसद धीरज साहू के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री सह सांगठनिक मामलों के प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मिलकर खुद को निर्दोष बताया. साथ ही  निलंबन मुक्त करने की गुहार भी लगाई. उस वक्त तीनों ने दावा किया था कि वेणुगोपाल ने इन्हें क्षेत्र में खुलकर काम करने का आदेश दिया था.

हाईकोर्ट से पहले मिल चुकी है राहत

दरअसल, वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी को आप जैसे समर्पित नेताओं की जरूरत है. यह भी संकेत दिया था कि जल्द ही निलंबन मुक्त करने का निर्णय लिया जाएगा, लेकिन कैश कांड में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी तीनों विधायकों को पार्टी से राहत नहीं मिल पा रही है. वहीं दूसरी ओर पार्टी में भी इनकी कोई चर्चा नहीं हो रही है. इतना ही नहीं तीनों विधायकों के खिलाफ स्पीकर के न्यायाधिकरण में दर्ज मामले में भी पार्टी का रुख नरम नहीं दिख रहा है. अब जबकि लोकसभा चुनाव में सालभर और विधानसभा चुनाव में डेढ़ साल ही बचे हैं. ऐसे में तीनों अपने-अपने क्षेत्र में काम तो कर रहे हैं, लेकिन निलंबित होने के कारण इनकी सांसें अटकी हुई हैं.

जुलाई 2022 में हुआ था कैश कांड

तीनों प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई इनकी नहीं सुन रहा है, ये इन्हें बेचैन किए हुए हैं. मालूम हो कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गत 30 जुलाई 2022 को कैश कांड के बाद झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायकों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी उन पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन पर झारखंड में बढ़ी सियासी तकरार, JMM-कांग्रेस ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
आज से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, JPSC पर बवाल के आसार
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget