एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में बीजेपी को एकतरफा बहुमत, UPA को मिलेंगे मात्र इतने प्रतिशत वोट, TNNB सर्वे में खुलासा

Jharkhand: राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं. झामुमो के कांग्रेस के साथ भी समीकरण अच्छे नहीं दिख रहे हैं. इससे बीजेपी फायदे की स्थिति में दिख रही है.

Lok Sabha Elections 2024: साल 2014 से लेकर 2019 तक 'मोदी लहर' पर सवार बीजेपी के लिए क्या हालात बदल गए हैं या फिर केंद्र में उसकी ही सरकार बनने जा रही है, ये सवाल अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चर्चा में हैं. इस बीच तमाम विपक्षी दल भी एक साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं. बता दें कि, कांग्रेस, जेडीयू, टीएमसी समेत तमाम विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ महामोर्चा बनाने की तैयारी कर रहे हैं. उधर, बीजेपी भी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए अपनी तैयारियों में लग गई है.

ऐसे में अगर झारखंड की बात करें तो टाइम्स वाउ नवभारत के सर्वे में बीजेपी को एकतरफा बहुमत मिलती दिख रही है. बता दें कि, इस बार लोकसभा चुनाव में यूपीए को सिर्फ 38 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है. जबकि, बीजेपी को 53 प्रतिशत जा रहा है. अगर सीटों की बात करें तो 14 सीटों में 10-12 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही हैं. इसके साथ ही 2-4 सीटें यूपीए को मिलती हुई दिख रही हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में झारखंड में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

साल 2019 में क्या रहा गेमचेंजर

झारखंड साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 14 में से 12 सीटें जीत ली थीं. हालांकि इसके बाद साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका और सत्ता से बाहर हो गई. 81 सदस्यों की विधानसभा में बीजेपी को 25, झारखंड मुक्ति मोर्चा 30 और कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं थीं. झारखंड आदिवासी बहुल राज्य हैं. यहां पर इनका वोटबैंक पूरे राज्य को प्रभावित करता है. सीएम हेमंत सोरेन खुद भी आदिवासी समुदाय से आते हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराने में आदिवासी समुदाय के वोटों का बड़ा हाथ रहा है.

लोकसभा चुनाव 2019
बीजेपी-11
आजसू-1
कांग्रेस-1
झारखंड मुक्ति मोर्चा-1

बाबूलाल मरांडी को क्यों किया गया आगे

झारखंड में आदिवासियों के 4 समुदाय हैं. संथाल, मुंडा, हो और ओरांव. इसमें बीजेपी की मुंडा समुदाय पर पकड़ रही है. इसकी बड़ी वजह करिया मुंडा और अर्जुन मुंडा जैसे नेता रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास संथाल, कांग्रेस को हो और ओरांव आदिवासियों का समर्थन रहा है. ऐसे में बीजेपी ने एक बार फिर से अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी को आगे कर दिया है.

क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, हाल ही की दिनों में हेमंत सोरेन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं. झामुमो का गठबंधन के साथी कांग्रेस के साथ भी इस समय समीकरण अच्छे नहीं दिख रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी राज्य में हिंदुत्व का भी मुद्दा बना रही है. बीजेपी इस राज्य में फायदे की स्थिति में दिख रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget