एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में बढ़ी सरगर्मी, प्रदेश कांग्रेस में बड़े उलटफेर की संभावना

Jharkhand Politics: कांग्रेस 9 राज्यों में प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदल सकती है. यह बदलाव अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है.

Lok Sabha Elections 2024: 2024 चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. जहां बीजेपी अपनी केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को भुनाने में लगी है. वहीं झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से दिल्ली दरबार में गहमगमी तेज हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल कांग्रेस कमिटी द्वारा झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों के संगठन में फेरबदल किया जा सकता है. इस संबंध मे केंद्रीय नेतृत्व तैयारी कर रहा है, जिसके तहत फिलहाल 9 राज्यों में प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा बदल सकता है. यह बदलाव अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है.

झारखंड कांग्रेस में भी अब कई गुट बन चुके है और रह-रह कर विवाद सामने आता रहता है. वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये होने वाले चुनावी दंगल के लिए सही नहीं है. बताते चले कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी इस संबंध में फीडबैक लिये जा रहे हैं. वहीं प्रदेश के बड़े नेता भी दिल्ली में अपना-अपना खूंटा मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेताओं के पास अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इस संबंध में खबर आ रही है कि झारखंड कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्यादा नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं. इससे पहले इस दौड़ में पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा सबसे आगे थीं, लेकिन आने वाले दिनों में उनकी राजनीतिक परिस्थिति क्या होगी इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

सुबोधकांत सहाय को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय पार्टी में कद्दावर नेता के रूप में गिने जाते है. ऐसे में इनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उछाला जा रहा है. वह गैर आदिवासी चेहरे में सबसे कद्दावर नाम हैं. हालांकि, सूचना है कि सहाय को पार्टी केंद्रीय टीम में शामिल कर किसी राज्य का प्रभारी बना सकती है. सुबोध कांत सहाय को पार्टी महासचिव बनाने की तैयारी में है. पिछले दिनों इनको केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था. आला नेताओं से इनकी लंबी चर्चा हुई थी. कांग्रेस के गलियारे में चर्चा है की सुबोध कांत को बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी में केंद्र जुटा है.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक..

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget