एक्सप्लोरर

Jharkhand Maoist Encounter: झारखंड में माओवादी और पुलिस की मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, 2 गिरफ्तार

Jharkhand Maoist Encounter: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में हुई मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी नक्सली समेत चार ढेर हो गए हैं. वहीं एक महिला नक्सली समेत दो को गिरफ्तार किया गया है.

Jharkhand Maoist Encounter: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया. वहीं, नक्सली महिला नक्सली समेत दो को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि मारे जाने वालों में 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर भी शामिल था. इसके अलावा, एक सबजोनल कमांडर और एक एरिया कमांडर के साथ महिला नक्सली को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. जानकारी मिल रही है कि यह मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा हुई है. 

जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुआ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार तड़के हुए मुठभेड़ में एक महिला सहित चार भाकपा माओवादी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है. साथ ही दो हार्डकोर नक्सलियों के गिरफ्तारी की भी जानकारी मिली है. इसमें एक महिला नक्सली शामिल हैं. फिलहाल अभियान जारी है. मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है. जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. 

इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया. चारों नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर, एक सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर है और एक महिला नक्सली शामिल है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ा है इनमें एक एरिया कमांडर और एक हार्डकोर महिला नक्सली बताई जा रही है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

पूरी कहानी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले लिपूंगा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में चार नक्सली को ढेर कर दिया गया जबकि दो नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. 

नक्सलियों को भारी नुकसान हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है.जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल सर्चिग पर निकले थे. इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया. फिलहाल इलाके में सर्च अभियानजारी है. कुछ नक्सलियों के गोली लगने की भी सूचना है.

पुलिस अधीक्षक ने की घटना की पुष्टि
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सुबह नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं.

4 नक्सली ढेर, दो घायल
मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक सबजोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर, एक महिला और एक पुरूष नक्सली शामिल है. दो नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है, जिसमें एक एरिया कमांडर ओर एक हार्डकोर महिला नक्सली शामिल हैं.

मारे गए चार नक्सली में  
1. 10 लाख का  इनामी जॉनल कमांडर सिंगराय उर्फ मनोज

2. 5 लाख का इनामी सब्जॉनल कमांडर कांडे होनाहगा, उर्फ दृसुन उर्फ कांडे दा

3. 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम

4. महिला नक्सली जंगा पूर्ति उर्फ मेरला मारा गया है

जबकि टाइगर उर्फ पांडु हांसदा एवं बातरी देवगम को गिरफ्तार किया गया है. 

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget