एक्सप्लोरर

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, रांची में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी

Jharkhand News: रांची में सरकारी हाई, सेकेंडरी और प्राइमरी स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे. यह आदेश जिले में सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए भी लागू होगा.

Jharkhand Weather Update: झारखंड पिछले एक हफ्ते से शीतलहर की चपेट में है. हिमालयी क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं के चलते ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है. शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए रांची शहर में जिला प्रशासन ने आगामी 7 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. क्रिसमस और विंटर वेकेशन के बाद ज्यादातर स्कूल सोमवार (6 जनवरी) से खुलने वाले थे.

रांची के डिप्टी कमिश्नर मंजूनाथ भजंत्री के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 6 और 7 जनवरी को जिले के सभी कोटि के सरकारी हाई, सेकेंडरी और प्राइमरी स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे. यह आदेश जिले में सभी निजी विद्यालयों के लिए भी लागू होगा.

स्टाफ के लिए ये हैं निर्देश
उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि सभी कोटि के सरकारी हाई, सेकेंडरी, प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर और कार्यरत टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ इस अवधि में नियत समय पर स्कूल में उपस्थित रहेंगे और स्कूल से जुड़े कार्यों को करेंगे.

अगले दो दिन तक शीतलहर से राहत नहीं
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में शीतलहर से कम से कम अगले दो दिनों तक राहत की संभावना नहीं है. उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवा के चलते लोग कनकनी महसूस करेंगे. शाम के वक्त लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

गिर सकता है पारा
मौसम केंद्र के अनुसार, गिरिडीह, लातेहार, पलामू, सिमडेगा, रांची, गुमला और लोहरदगा में शनिवार-रविवार को न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री तक जा सकता है. अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

रांची में 3 डिग्री तक पहुंचा तापमान
शुक्रवार को रांची के कांके इलाके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और चतरा जिले का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. रांची शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें

Jharkhand News: निलंबित IAS छवि रंजन मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, 4 हफ्ते में ED से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget