एक्सप्लोरर

Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति

Jharkhand: 26 हजार पद में से 13 हजार पद पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि शेष 13 हजार पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों के लिए आरक्षित होंगे.

Jharkhand Teacher Recruitment: झारखंड में अगले महीने से लगभग 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार शिक्षक नियुक्ति में 10 फीसदी आरक्षण के साथ रोस्टर क्लियर कर लिया गया है. इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) को आरक्षण दिया गया है. विभाग की ओर से मिले निर्देश में जिलों ने आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए 25,996 पदों पर नियुक्ति की  शिक्षा विभाग को भेज दी है. अब विभाग नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजेगा.

दरअसल, राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) के 50 हजार पद खाली हैं. इनमें कक्षा एक से पांच के लिए 20,825 और कक्षा छह से आठ के लिए 29,175 पद शामिल थे. विभाग ने जिलों को कुल 50 हजार पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करने को कहा था. साथ ही 25,996 पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए नियुक्ति की अधियाचना भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे. पिछले सात महीने में यह दूसरी बार है, जब नियुक्ति के लिए आरक्षण रोस्टर क्लियर किया गया है. इससे पहले सितंबर 2022 में भी जिलों को निर्देश दिया गया था. जिलों ने आरक्षण रोस्टर क्लियर कर नियुक्ति की अधियाचना विभाग को भेजी थी, पर उसमें इडब्लूएस आरक्षण का प्रावधान नहीं था. इस कारण नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी थी.

कैसे होगी नियुक्ति?
26 हजार पद में से 20 हजार से अधिक पद आरक्षित होंगे. 26 हजार में से 13 हजार पद पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि शेष 13 हजार पारा शिक्षक व बीआरपी-सीआरपी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों के लिए आरक्षित होंगे. सीधी नियुक्ति के 13 हजार पद में से राज्य सरकार के आरक्षण प्रावधान के अनुरूप 60 फीसदी पद आरक्षित होंगे. ऐसे में कुल 26 हजार में से 20 हजार से अधिक पद आरक्षित होंगे. प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की सीधी नियुक्ति नहीं होगी. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 50 हजार पद में से 25,996 पद के लिए होने वाली परीक्षा में वर्ष 2013 व 2016 में जेटेट पास परीक्षार्थी शामिल होंगे.

Jharkhand Naxalite: छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, जंगल में इस वारदात को किया अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP ने खोला मोर्चा, CM हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget