एक्सप्लोरर

Dhanbad News: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 2 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हुआ ये दर्दनाक हादसा

Jharkhand: धनबाद में तोपचांची प्रखंड अंतर्गत घूंघुसा पंचायत ऊपर टोला में एक ही परिवार के दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. दोनों बच्चे गांव के ही तालाब में नहाने गए थे जब ये हादसा हुआ.

Jharkhand News: तालाब-पोखरों में बच्चों का खेलना या नहाना आम-सी बात है. अब जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहे है और मौसम गर्म हो रहा है गांव-कस्बों में लोग तालाब-पोखरों में नहाने के लिए उतरने लगे हैं, लेकिन झारखंड से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है कि शायद अब लोग अपने बच्चों को तालाब में नहाने या खेलने की अनुमति दें. दरअसल, धनबाद (Dhanbad) जिले के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत घूंघुसा पंचायत ऊपर टोला में एक ही घर के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बता दें कि, दोनों चचेरे भाई सुबह गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे. वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

जानकारी के अनुसार तोपचांची थाना क्षेत्र के घूंघूसा गांव के रहने वाले दोनों बच्चे सुबह 10 बजे नहाने के लिए गांव के सुढी बांध तालाब गए थे, लेकिन दोपहर तक नहीं लौटे. वहीं दोपहर दो बजे के करीब गांव के लोगों ने तालाब में बच्चों को तैरते देखा तो हर तरफ हाहाकार मच गया.  वहीं आनन फानन में लोगों ने दोनों बच्चों को तालाब से निकला और स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये बच्चे तालाब में नहाने गए थे उस वक्त तालाब पूरी तरह खाली था. तालाब के आस पास कोई और आदमी नहीं था.

एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से मचा कोहराम
ऐसे में दोनों बच्चे नहाने के दौरान तालाब में डूब गए. दोनों बच्चों का नाम नयन मंडल और करण मंडल बताया जा रहा है. बता दें कि, नयन मंडल की उम्र 15साल थी और उसने इसी साल 10वीं की परीक्षा दी थी. जबकि करण की उम्र 13 साल थी और वो आठवीं का छात्र था. घुंघूसा गांव में एक ही परिवार के दो बच्चों को मौत से हर ओर कोहराम मचा हुआ है. जिसे भी घटना की जानकारी हुई वह दौड़ता हुआ पीड़ित परिजनों के घर पहुंच गया. करण अपने माता पिता का इकलौता संतान था. जबकि नयन अपने माता पिता का छोटा बेटा था.

ये भी पढ़ें :- Jharkhand: दुमका में अवैध कोयले के खदानों पर बुलडोजर की कार्रवाई, कई क्विंटल कोयला जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget