एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, 2 यात्रियों को लगी गोली, रेलवे पुलिस ने दर्ज की FIR

संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर-रांची-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन सं-18309) की एक स्लीपर बोगी में शनिवार देर रात डकैती हुई है. हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने दो यात्रियों को गोली भी मार दी. गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन के डालटनगंज पहुंचने पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया.

बताया गया कि लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई. अपराधियों की संख्या करीब एक दर्जन थी. वे सभी लातेहार स्टेशन से ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार हुए थे. ट्रेन लातेहार से करीब लगभग 11 बजे छूटी थी. इसके बाद ही लूटपाट शुरू हो गई. स्लीपर बोगी में कई महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. लूटपाट के दौरान डकैतों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की. इसके बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए. डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. स्टेशन पर तीन घंटे तक ट्रेन रुकी रही.

रेलवे पुलिस ने दर्ज की FIR
बताया जा रहा है कि यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई. वहीं सुबह 7 बजे चोपन स्टेशन पर ट्रेन पहुंची. ट्रेन के पहुंचने पर चोपन रेलवे पुलिस ने यात्रियों का हालचाल जाना. साथ ही रेलवे पुलिस ने यात्रियों को जरूरत का सामान मुहैया कराया. इसके बाद चोपन रेलवे पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri Remark: रमेश बिधूड़ी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने स्पीकर से की बड़ी मांग, दानिश अली पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget