एक्सप्लोरर

Jharkhand News: किसानों की मेहनत 'टके सेर' के भाव में हो रही नीलाम, सड़कों पर बिखेर दी सब्जियां

झारखंड में किसानों को सब्जियों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है. इससे नाराज होकर हजारीबाग जिले के बड़कागांव मंडी में कई किसानों ने दो दिन पहले सैकड़ों किलो भिंडी सड़क पर बिखेर दी.

Ranchi: सब्जियों का बंपर उत्पादन करने वाले झारखंड के किसान खून के आंसू रो रहे हैं. सब्जियों के उत्पादन में उनकी कुल 'लागत और मेहनत' बाजार में 'टके सेर' के भाव नीलाम हो रही है. हरी भिंडी, करेला, पालक, बैंगन, लौकी, खीरा जैसी सब्जियों का भाव आढ़तिए और बिचौलिए एक रुपये किलो भी लगाने को तैयार नहीं. इससे नाराज होकर हजारीबाग जिले के बड़कागांव मंडी में कई किसानों ने दो दिन पहले सैकड़ों किलो भिंडी सड़क पर बिखेर दी. इसी इलाके के सैकड़ों किसान सब्जियों को बाजार पहुंचाने के बजाय उसे पशुओं को खिला रहे हैं.

नहीं मिल रहा सही दाम
रांची जिले के इटकी, बेड़ो, ठाकुरगांव, ब्रांबे, पिठौरिया, रातू और मांडर, रामगढ़ जिले के गोला, चितरपुर, सोसो, पोना, कोडरमा जिले के डोमचांच, फुलवरिया, पुरनाडीह, धरगांव, चतरा जिले के इटखोरी, सिमरिया, पत्थलगड्डा, गिद्धौर, लातेहार जिले के बालूमाथ और बरियातू, हजारीबाग जिले के बड़कागांव, केरेडारी, चुरचू, कटकमसांडी सहित कई अन्य इलाकों में हरी सब्जियों का जबर्दस्त उत्पादन हुआ है. गोला के किसान सुनील महतो कहते हैं कि इस बार मौसम ने साथ दिया तो सब्जियां खूब हुईं. हमें उम्मीद थी कि हमें हमारी मेहनत और लागत की भरपूर कीमत मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत थोक खरीदार किसी सब्जी की कीमत रुपये-दो रुपये प्रति किलो से ज्यादा देने को तैयार नहीं.

Jharkhand News: जेएमएम ने केंद्र पर लगाया सरकार को अस्थिर करने आरोप, जिला मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

भिंडी के नहीं मिल रहे दाम
बड़कागांव के सांढ़ गांव के किसान उगन महतो और दिनेश कुमार महतो का कहना है कि उन्हें भिंडी का उचित दाम नहीं मिल रहे हैं. स्थानीय खुदरा बाजार में भिंडी तीन से चार रुपये किलो बिक रही है, लेकिन यह बाजार इतना बड़ा नहीं है कि सारी फसल खप सके. दूसरी तरफ बिचौलिए और थोक विक्रेता भिंडी का भाव मात्र एक रुपये प्रति किलो लगा रहे हैं. सब्जी उपजाने और उसे बाजार तक लाने में सात से आठ रुपये की लागत आती है. ऐसे में अब ज्यादातर किसान फसल मवेशियों को खिला रहे हैं या खेत में ही छोड़ दे रहे हैं.

दो सप्ताह पहले तक भिंडी की कीमत थी 20-30 रुपये किलो
रांची के खुदरा सब्जी हाटों की बात करें तो आलू, प्याज और टमाटर को छोड़कर हर तरह की सब्जी पांच से लेकर दस-पंद्रह रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही है. दो सप्ताह पहले तक रांची के खुदरा बाजार में भिंडी 20 से 30 रुपया प्रति किलो, करैला 25 से 30 रुपये, लौकी 15 से 20 रुपये, खीरा 10 से 15 रुपये, मूली 20 रुपये, बैगन 20 से 30 रुपये किलो बिक रहा था.

बिचौलियों को बेचने को मजबूर
रांची के धुर्वा स्थित सब्जी हाट में करेला, भिंडी, लौकी और बैगन बेचने पहुंचे पिठौरिया के अमीनुल अंसारी ने बताया कि इलाके से निकलने वाली ज्यादातर सब्जियां बाहर के राज्यों और शहरों में जाती हैं, लेकिन कौन सी सब्जी कितने में खरीदी जायेगी, यह बिचौलिए ही तय करते हैं. पिछले बीस दिनों से किसी भी सब्जी का थोक भाव दो से पांच रुपये प्रति किलो से ज्यादा नहीं है. खुदरा बाजार से थोड़ी-बहुत लागत निकल रही है, लेकिन यहां सब्जियां की खपत की एक सीमा है. ऐसे में किसान बिचौलियों की ओर से तय रेट पर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं.

सब्जियां हो रही हैं खराब
सब्जी विक्रेता नरेश दांगी कहते हैं कि हम लोग खुद बड़े शहरों और राज्यों में सब्जियां बेच नहीं सकते. स्थानीय मंडी ही सहारा है लेकिन यहां लागत और मेहनत के बराबर भी दाम नहीं मिल रहा. रांची के इटकी बाजार के स्थानीय पत्रकार गोविंद बताते हैं कि 2020 के लॉकडाउन के बाद सबसे कम कीमत पर सब्जियां बिक रही हैं. इसके बाद भी सब्जी विक्रेताओं के पास खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं. ऐसे में कई किसानों और दुकानदारों के यहां भी सब्जियां सड़ जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Mining Case: खनन पट्टा आवंटन मामले में सीएम हेमंत सोरेन को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रांची हाई कोर्ट दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget